Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: यूपी में भाजपा का “शंखनाद”, 15 सितम्बर तक 75 जिलों में होगा कार्यशाला का आयोजन, BJP की बड़ी रणनीति

यह शंखनाद कार्यक्रम भाजपा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को बढ़ाने के लिए शुरू कर रही है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया और IT विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया है.

BJP

सांकेतिक फोटो

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 में सभी 80 सीटों पर निशाना साधने के लिए भाजपा प्रदेश में शंखनाद अभियान चलाने जा रही है. रविवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सफलता के मंत्र देंगे तो वहीं इस मौके पर CM योगी के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे. इसी के साथ यह अभियान भाजपा 28 अगस्त से 15 सितंबर तक 75 जिलों में चलाएगी और जिला स्तरीय कार्यशाला अभियान के तहत लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान करेगी, लेकिन इससे पहले भाजपा कार्यालय में सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनेंगे.

पार्टी सूत्रों की मानें तो यह शंखनाद कार्यक्रम भाजपा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को बढ़ाने के लिए शुरू कर रही है. इस अभियान की सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया और IT विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यशाला में उपस्थित हुए लोगों का मार्गदर्शन करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक जो प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, उसमें सभी आईटी सेल की टीम हिस्सा लेगी. कार्यशाला को लेकर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि, कार्यशाला का उद्घाटन सुबह 11ः40 बजे होगा, लेकिन इससे पहले कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे. मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इस मौके पर मौजूद राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष के साथ सभी लोग इस कार्यक्रम को सुनेंगे.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 2024 में कौन होगा पीएम पद का चेहरा, अशोक गहलोत ने किया खुलासा, बोले- राहुल गांधी…

अनूप गुप्ता ने आगे बताया कि, जिला स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशालाएं 28 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच में आयोजित होगी. इसी के साथ जानकारी दी कि, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सोशल मीडिया के साथ ही आईटी विभाग की प्रदेश एवं क्षेत्र स्तरीय टोली, सोशल मीडिया के जिला एवं लोकसभा के संयोजक सह संयोजक, आईटी विभाग के जिला संयोजक सह संयोजक शामिल होंगे. इस कार्यशाला का उद्देश्य सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है ताकि भाजपा का सोशल मीडिया नेटवर्क बढ़ सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital