Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: बलिया में गंगा नदी में पलटी नाव, सवार थे तीन दर्जन लोग, तीन महिलाओं की हुई मौत, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Ballia: घटना बलिया के माल्देपुर गंगा घाट पर हुई है. फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

राहत कार्य में जुटी पुलिस टीम

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है. जानकारी सामने आ रही है कि नाव में तीन दर्जन लोग सवार थे. घटना बलिया के माल्देपुर गंगा घाट पर हुई है. फिलहाल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: “नार्को और पॉलिग्राफी टेस्ट कराने को भी तैयार”, लेकिन… खाप महापंचायत के बाद बृजभूषण ने किया बड़ा ऐलान, पहलवान भी आज देंगे जवाब

 

सोमवार को यूपी के बलिया में मुंडन संस्कार के दौरान नाव हादसा हुआ. जिले के फेफना थाना अंतर्गत माल्देपुर गांव के पास हैबतपुर घाट पर गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया. दरअसल मुंडन संस्कार को लेकर बड़ी संख्या में लोग हैबतपुर घाट पर सुबह से ही मौजूद थे. जानकारी सामने आ रही है कि नाव पर लगभग 30 से 35 लोग सवार होकर नदी के दूसरे छोर की तरफ जा रहे थे. उसी समय नदी में नाव पलट गई. बताया जाता है कि पुरानी नाव होने के कारण ओवर लोड का भार नहीं सह पाई. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि उसका इंजन भी खराब हो गया था. डीएम रवींद्र कुमार के अनुसार तीन महिलाओं की मौत इस हादसे में हो गई. वहीं चार घायलों में तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. जब कि एक घायल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है. एसपी राज करन नय्यर ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताया कि हादसे के दौरान मौजूद कांस्टेबल और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य को पूरा किया गया है. वहीं कहा कि एसटीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है. इस हादसे की मुख्य वजह नाव के इंजन का फेल होना तथा तेज हवा का बहना बताया जा रहा है. गंगा घाट पर कुछ लोग अपने लापता परिजनों को खोजते नजर आए.

इनकी हुई मौत

इस घटना में गंगोत्री देवी 55 गांव सोनबरसा गड़वार, इंद्रावती देवी लगभग 60 सोन बरसा गड़वार और 32 वर्षीय सीमा देवी नवानगर बांसडीहरोड की मौत हो गई है.

नदी में नाव चलाने की लगाई गई रोक

वहीं इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने खराब मौसम के चलते जिले भर के गंगा नदी में नावों के चलाने को लेकर फिलहाल रोक लगा दी है. ताकि इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति ना हो सके.

सीएम ने दिए निर्देश

वहीं इस घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया है. सीएम आफिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए जानकारी दी गई है, कि ” सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलिया में हुए नाव हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. ”

राज्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा

इस हादसे को लेकर अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आज़ाद ने कहा कि मौक़े पर अधिकारियों को भेजा गया है,पीड़ित परिवारों हर -संभव मदद की जाएगी.

 

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital