Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली की 4 अदालतों और 2 CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या आया सामने?

Bomb threat at Delhi Court: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद 3 बड़े अदालतों में बम की खबर आई है. परिसर को खाली कराने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं.

Bomb threat creates panic in Delhi

Bomb threat at Delhi Court: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों के काम खड़े हुए हैं. देशभर में कार्रवाई हो रही है. NIA लगातार जांच कर कार्रवाई कर ही है. इस बीच दिल्ली की 3 बड़े अदालतों में बम की खबर आई है. साकेत, रोहिणी, पटियाला हाउस कोर्ट में बम धमाके की धमकी मिली है. इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां वहां डॉग स्क्वाड के साथ पहुंचकर जांच में जुटी हैं. फिलहाल सभी वकीलों को बाहर निकाला गया.

साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी मिली है. इसके अलावा, सीआरपीएफ के दो स्कूलों को भी बम की धमकी मिली है. पुलिस ने सभी स्थानों पर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी है.

पेशी से पहले बम की धमकी

जांच में पता चला है कि धमकी भरा मेल जैश-ए-मोहम्मद नाम की मेल आईडी से भेजा गया था. पुलिस ने बताया कि स्कूलों और कोर्ट परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. धमकी को एक अफवाह घोषित कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी जसीर बिलाल उर्फ दानिश की पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची. जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पहले से ही लाल किला धमाके की जांच में जुटी हैं. सूत्रों के अनुसार, अदालत परिसरों को भेजे गए धमकी भरे संदेशों में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि इन अदालतों में बम धमाका किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: सबसे “खूंखार” नक्सली हिडमा मारा गया, सिर पर था 1 करोड़ रुपये का था इनाम

धमकी की विश्वसनीयता को देखते हुए इसे हल्के में नहीं लिया गया. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत ही डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचकर वहां बम की तलाश में जुट गई हैं. साकेत कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है और दो घंटे तक कोर्ट की सभी कार्यवाही रोक दी गई. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की तलाशी ली.

दोबारा शुरू होगी कार्यवाही

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद फैसला लिया गया कि लंच के बाद ही कोर्ट की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी. साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनिल बसोनया ने बताया कि करीब 11:15 पर यह मेल मिला, जो कि जैश ए मोहम्मद की तरफ से आया हुआ बताया जा रहा है. जैसे ही मेल मिला हमने तुरंत सूचना दी और उसके बाद अभी जांच एजेंसी अंदर है. बम स्क्वायड अंदर है. डॉग स्क्वायड अंदर है. पूरे परिसर को खाली कर दिया गया है. हर एंगल की जांच की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read