Bharat Express DD Free Dish

सबसे “खूंखार” नक्सली हिडमा मारा गया, सिर पर था 1 करोड़ रुपये का था इनाम

Naxalite Hidma Killed: सुरक्षाबलों ने दुर्दांत नक्सली हिडमा सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया. हिडमा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था. हिडमा के साथ उसकी पत्नी के भी मारे जाने की खबर है.

Naxalite Hidma Killed

Naxalite Hidma Killed: भारत में अब नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. इसी बीच नक्सली सफाया अभियान चला रहे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा मारा गया.

43 वर्षीय हिडमा ने दो दर्जन से अधिक कुख्यात नक्सली हमलों को अंजाम दिया था. जिसमें साल 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और साल 2017 का सुकमा हमला भी शामिल है. हिडमा की मां ने कुछ दिनों पहले ही उससे सरेंडर करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उसने अपनी मां की भी नहीं सुनी.

हिडमा की पत्नी के भी मारे जाने की खबर

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में हिडमा को मिलाकर कुल 6 नक्सली मारे गए हैं. जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी. हिडमा की पत्नी पर भी 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

कब हुई मुठभेड़?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले आंध्र प्रदेश की खुफिया एजेंसी SIB को जानकारी मिली थी कि आंध्र-छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों की हलचल है. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इनके खिलाफ अभियान चलाया. 18 नवंबर दिन मंगलवार को सुबह 6 से 7 बजे के बीच आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमल्ली जंगल से उस समय हिडमा उर्फ संतोष अपनी पत्नी और साथियों के साथ निकल रहा था. तभी उनकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें सुरक्षाबलों को ये सफलता हाथ लगी.

ये भी पढ़ें- मंगल को ‘अमंगल’ कर रहा AQI! दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में रिकॉर्ड ब्रेक, जानें अपने इलाके का मीटर

बता दें कि, हाल ही में टॉप नक्सल कमांडर मल्लोजूला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. पिछले 3 महीने में 300 से ज्यादा नक्सली आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिसके चलते सुरक्षाबलों का फोकस अब हिडमा पर था.

मंगलवार की सुबह अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एसपी अमित बरदार ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में 6 नक्सली मारे गए हैं. अभी भी ऑपेरशन जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read