Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: यूपी सीएम के 51वें जन्मदिन पर रिलीज हुई पुस्तक ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

लखनऊ समेत 20 जिलों में एक साथ इस पुस्तक का विमोचन किया गया है. 51 स्कूलों में 5000 बच्चों की मौजूदगी में इस पुस्तक का विमोचन किया गया है.

फोटो-ट्विटर

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर सोशल मीडिया पर उनको ढेरों बधाईयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री से लेकर सभी गृहमंत्री, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की ओर से उनको शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है. तो इसी बीच उनके 51वें जन्मदिन पर ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ पुस्तक रिलीज की गई है. यह एक ग्राफिक नॉवेल है. इस पुस्तक का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वे जन्म दिन के अवसर पर रिलीज हुई ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ पुस्तक को शांतनु गुप्ता ने लिखा है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 20 जिलों में एक साथ इस पुस्तक का विमोचन किया गया है. 51 स्कूलों में 5000 बच्चों की मौजूदगी में इस पुस्तक का विमोचन किया गया है. पुस्तक में योगी आदित्यनाथ के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने तक का पूरा सफर लिखा गया है. बताया जा रहा है कि यह पुस्तक राजनीति में आने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए मार्ग दर्शक के रूप में साबित हो सकती है. इस पुस्तक में मुख्यमंत्री के संघर्ष के दिनों को भी लिखा गया है. पहली बार इतने लोगों के साथ पुस्तक का विमोचन हुआ है. इस पर पुस्तक का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है.

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: 51वें जन्‍म दिन पर युवाओं ने CM योगी को दिया अनोखा गिफ्ट, रबर स्‍टैंप से 51 हजार बार “जय श्रीराम” लिखी 40 फीट लंबी बनाई उनकी तस्‍वीर

इस खास मौके पर लखनऊ सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि, “मैं योगी आदित्यनाथ जी के जीवन पर आधारित “अजय टू योगी आदित्यनाथ”, ‘धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की आकर्षक कहानी’ के एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लॉन्च का हिस्सा बनने के लिए वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं. “इसी के साथ उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बधाई और शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मंत्री जितिन प्रसाद, लेखक शांतनु गुप्ता,जयपुरिया की वाइस प्रिंसिपल मोनिका तनेजा, अभिषेक गर्ग, शिल्पी अग्रवाल, तूलिका रानी आदि भी मौजूद रही. कार्यक्रम का आयोजन सेठ आनन्दराम जयपुरिया शहीद पथ अंसल में हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital