Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ब्वॉय फ्रेंड को पहले खूब पीटा, फिर IT कंपनी की इंजीनियर के साथ 10 ने किया गैंग रेप

चाईबासा में महिला इंजीनियर के साथ गैंगरेप

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.राज्य के चाईबासा में एक ऐसी वारदात सामने आयी है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. चाईबासा में 10 लोगों ने एक प्रतिष्ठित कंपनी की सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने पीड़िता और उसके दोस्त के साथ ना केवल जमकर मारपीट की,बल्कि लूट के बाद गैंगरेप किया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वारदात गुरुवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है. पीड़ित महिला झींकपानी थाना के गांव की रहने वाली है. उसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है. वह घूमने के लिए टेकराहातु हवाई पट्टी गई थी, तभी करीब 8 से 10 लड़कों ने महिला और उसके दोस्त को घेर लिया और उन्होंने महिला के साथ आए लड़के के साथ मारपीट की और उसे भगा दिया. फिर लड़की को दूर झाड़ियों मे ले जा कर उसके साथ सभी ने बारी-बारी गैंगरेप किया.

गैंगरेप की शिकार पीड़िता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. महिला का इलाज चाईबासा के एक अस्पताल में हो रहा है. पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है जिससे उम्मीद है कि घटना से जुड़े कुछ और राज़ जल्द ही खुल सकते हैं. पुलिस ने 10 आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital