Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर मौजूद दीपथुन पर कार्तिकेय दीप नहीं जलाने का मामला एक बार फिर देश के सबसे बड़ी अदालत पहुच गया है.
सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई और सरकार का पक्ष
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पहाड़ी की चोटी पर कार्तिक दीपम नहीं जलाया गया. उन्होंने आरोप लगाया जा तमिलनाडु सरकार ने जानबूझकर कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है. याचिकाकर्ता ने कहा कि वह इस मामले में अवमानना याचिका दाखिल करेंगे. इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले अवमानना दाखिल करें, उसके बाद कोर्ट इसपर विचार करेगा. वहीं तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट को बताया कि दुर्भाग्यवश दीपथुन में दीपम नहीं जलाया जा सका. सरकार ने यह भी बताया कि इस संबंध में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की जा रही है. तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर मौजूद पत्थर के खंभे, जिसे ‘दीपाथून’ कहा जाता है, वहां पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’जलाने की अनुमति दिया था. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने यह अनुमति दी थी. कोर्ट ने कहा था कि दीप जलाने के लिए केवल मंदिर प्रशासन के अधिकृत लोगों और सरकारी अधिकारियों को ही वहां जाने की अनुमति होगी.
सुरक्षा निर्देश, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक और सरकार का तर्क
कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का भी निर्देश दिया था. साथ ही कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दिया था. जिसमें पहाड़ी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति दी गई थी. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि इस जगह पर लोगों के इक्कठा होने, जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने और नारे लगाने पर रोक रहेगी. कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया था कि पारंपरिक जगहों पर पूजा पाठ और दरगाह व मस्जिद तक लोगों का आना-जाना बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए. मामले की सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट को बताया था कि दरगाह के पास स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति देने से देशभर में ऐसे हजारों सर्वेक्षण स्तंभों को धार्मिक पहचान मिलने का रास्ता खुल सकता है. तमिलनाडु सरकार का तर्क था कि हाई कोर्ट ने मंदिर की एक नई रस्म “गढ़ी” है और अदालतों को स्थापित धार्मिक रीति-रिवाजों में दखल नहीं देना चाहिए.
मद्रास हाईकोर्ट का आदेश और अवमानना की चेतावनी
दायर याचिका में मदुरै स्थित तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर मौजूद दीपथुन पर 24 घंटे स्थायी रूप से और वार्षिक रूप से कार्तिक माह के दिन और महीने में दीपक प्रज्वलित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. मद्रास हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सुरक्षा घेरे में पहाड़ी के प्राचीन स्तंभ पर दीप जलाने का निर्देश दिया था. एक दिसंबर को कोर्ट ने कहा था कि सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के प्रबंधन को तीन दिसंबर को कार्टिगई दीपम पर दीप जलाने की सुविधा प्रदान करनी चाहिए. हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था दीप घर भर में जलते हैं, सिर्फ पूजा घर में नहीं. इस साल से दीपथुन पर दीप जलना चाहिए. कोर्ट के आदेश का पालन करना पुलिस का कर्तव्य है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर शाम 6 बजे तक नहीं जलाया गया तो 6.05 में अवमानना की कार्यवाही शुरू होगी.
कार्तिक दीपम त्योहार का महत्व और 3 दिसंबर का घटनाक्रम
कार्टिगई दीपम एक पुराना हिंदू त्योहार है जो तमिल कार्टिगई की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. जिसे भगवान मुरुगन की जयंती रूप में जाना जाता है. थिरुप्परनकुन्द्रम में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर, जो मुरुगन के छह पवित्र मंदिरों में एक है, सर्दियों से इस त्योहार का केंद्र रहा है. इसी तरह, हिंदू माइनॉरिटीज कम्युनिस्ट को डिंडीगुल के पेरुमल कोविलपट्टी में मांडू कोविल में यह त्योहार मानने का अधिकार है. लेकिन तीन दिसंबर को जब डीप प्रज्ववलन का समय आया, तो वहां न केवल दीप बुझा रहा, बल्कि पुलिस भक्तों पर लाठियां बरसा रही थी.
यह भी पढ़ें-आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




