ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को फोन कर कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब अमेरिका और ब्राजील के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. दोनों नेताओं ने व्यापार, तकनीक, ऊर्जा, रक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“राष्ट्रपति लूला (Luiz Inácio Lula da Silva) के साथ अच्छी बातचीत हुई. ब्राजील की मेरी यात्रा को यादगार और सार्थक बनाने के लिए उनका धन्यवाद. हम व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ग्लोबल साउथ के देशों के बीच एक मजबूत, जन-केंद्रित साझेदारी से सभी को लाभ होता है.”
Had a good conversation with President Lula. Thanked him for making my visit to Brazil memorable and meaningful. We are committed to deepening our Strategic Partnership including in trade, energy, tech, defence, health and more. A strong, people-centric partnership between Global…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 7, 2025
राष्ट्रपति लूला ने क्या कहा?
इस बातचीत का एक बड़ा पहलू यह भी रहा कि राष्ट्रपति लूला ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वे ट्रंप को फोन नहीं करेंगे क्योंकि ट्रंप टैरिफ जैसे मुद्दों पर आमने-सामने बात नहीं करना चाहते हैं. इसके बजाय लूला ने पीएम मोदी (PM Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) से संपर्क करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने दी सलाह, कहा- कट्टरता से पैदा होता है युद्ध, शिव भक्ति से मिलेगा समाधान
दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की बात कही. इस बातचीत को BRICS देशों के बीच एकजुटता की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है.
यह फोन कॉल न सिर्फ भारत-ब्राजील रिश्तों को मजबूती देता है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को भी और महत्वपूर्ण बनाता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


