Bharat Express DD Free Dish

BRICS मंच से पहले रिश्तों पर फोकस; दिल्ली में PM मोदी की 3 देशों के साथ अहम बैठकें, इन मुद्दों पर हुई बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया, इथियोपिया और UAE के नेताओं से अलग‑अलग द्विपक्षीय मुलाकात की.

Gathering of foreign guests in Delhi

दिल्ली में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. राजधानी में विदेशी नेताओं का आना‑जाना लगातार जारी है और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अहम बैठकों में व्यस्त हैं.

मलेशिया के पीएम से मुलाकात

शनिवार को पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से द्विपक्षीय बातचीत की. मलेशिया इस बार BRICS में पार्टनर देश के तौर पर शामिल हुआ है. मोदी ने इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया और फरवरी 2026 में अपनी मलेशिया यात्रा के नतीजों की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की. मलेशिया ने कोटा किनाबालु, सबाह में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने की मंजूरी भी दी.

आसियान सहयोग पर जोर

पीएम मोदी ने आसियान‑भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के समर्थन की सराहना की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई.

इथियोपिया के पीएम से बातचीत

इसके बाद पीएम मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से मुलाकात की. बैठक में आर्थिक सहयोग, रक्षा साझेदारी और क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. यह बातचीत मोदी की दिसंबर 2025 की अदीस अबाबा यात्रा के बाद रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम थी. दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार साझा किए और बहुपक्षीय मंचों पर करीबी सहयोग की बात दोहराई. पीएम मोदी ने BRICS समिट में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्लोबल साउथ की आवाज और मजबूत हुई है.

ये भी पढ़ें-इथियोपिया के साथ बड़ी डील! जानिए पीएम मोदी और पीएम अबी अहमद के बीच हैदराबाद हाउस में क्या-क्या फैसले हुए?

UAE के क्राउन प्रिंस से मुलाकात

पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी द्विपक्षीय बैठक की. इस मुलाकात में भारत और UAE ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर सहमति जताई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read