एक फ्रेम में पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग
BRICS Summit 2026: दिल्ली में चल रहे BRICS सम्मेलन से एक तस्वीर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. इस तस्वीर में भारत, चीन और रूस के शीर्ष नेता एक साथ नजर आए. बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उनके एक ओर व्लादिमीर पुतिन और दूसरी ओर शी जिनपिंग. तीनों नेताओं के हाथ एक-दूसरे से जुड़े हैं और चेहरे पर मुस्कान है.
भारत‑चीन रिश्तों में सुधार का संकेत
यह तस्वीर खास इसलिए है क्योंकि भारत और चीन को लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी माना जाता रहा है. हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार दिखा है. ऐसे में पीएम मोदी और जिनपिंग का साथ खड़ा होना एक अहम संदेश माना जा रहा है.
रूस के साथ ऐतिहासिक संबंध
भारत और रूस के रिश्ते दशकों पुराने हैं. हालांकि अमेरिका अक्सर यह सवाल उठाता रहा है कि भारत रूस को क्यों ज्यादा महत्व देता है. अब यह तस्वीर अमेरिका तक भी एक राजनीतिक संदेश पहुंचा रही है.
जब एक फ्रेम में आईं तीन महाशक्तियां
इस तस्वीर की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि रूस दुनिया का बड़ा ऊर्जा सप्लायर है, जबकि भारत और चीन ऊर्जा के सबसे बड़े आयातक देशों में शामिल हैं. पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि 21वीं सदी एशिया की है. ऐसे में एशिया की तीन महाशक्तियों का एक साथ आना इस विचार को और मजबूत करता है.
BRICS Summit 2026 gets underway in Delhi. pic.twitter.com/WN7YWi5bTg
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2026
पीएम मोदी की डिप्लोमेसी
पीएम मोदी की यह तस्वीर उनकी डिप्लोमेसी का हिस्सा भी मानी जा रही है. वह अक्सर अपने गर्मजोशी भरे अंदाज से दुनिया को संदेश देने की कोशिश करते हैं. शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि BRICS दुनिया की 50% आबादी और 40% जीडीपी का प्रतिनिधित्व करता है.
ये भी पढ़ें-BRICS में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत! पाकिस्तान का नाम नहीं, लेकिन आतंकवाद पर ऐसा संदेश कि इशारा साफ है!
नई दिल्ली घोषणापत्र को मंजूरी
इस बीच BRICS सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है. पीएम मोदी ने खुद इसका ऐलान किया और बताया कि किसी भी देश ने इस पर आपत्ति नहीं जताई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

