Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए जोहान्सबर्ग रवाना हुए पीएम मोदी, जाने से पहले प्रधानमंत्री ने कही ये बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार (22 अगस्त) को रवाना हो गए.

ब्रिक्स समिट के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार (22 अगस्त) को रवाना हो गए. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय बातचीत होने की उम्मीद की जा रही है. ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग औ पीएम मोदी का सामना भी हो सकता है. हालांकि दोनों नेताओं के बीच किसी तरह की कोई चर्चा होने को लेकर पीएमओ की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है.

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका दौरे को खत्म करने के बाद ग्रीस के लिए रवाना हो जाएंगे. जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है. पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले कहा कि ” मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहानिसबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जा रहा हूं. मैं ये दौरा साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर कर रहा हूं. जो 22 से लेकर 24 अगस्त तक चलेगा.”

यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3: इतिहास रचने के करीब चंद्रयान-3, सॉफ्ट लैंडिंग के लिए ISRO ने तैयार किया है प्लान B, ऐसे करेगा काम…

ग्रीस दौरे पर भी जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी. जिसके लिए मैं उत्सुक हूं. इसके अलावा ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के न्योते पर 25 अगस्त को एथेंस की यात्रा करूंगा. इस प्राचीन भूमि की ये मेरी पहली यात्रा होगी. 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम होने का सम्मान प्राप्त हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital