Bharat Express DD Free Dish

Delhi: जैतपुर में भारी बारिश से बिल्डिंग की दीवार गिरी, 7 लोगों की मौत, दो बच्चे भी शामिल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जैतपुर में में भारी बारिश के बीच शनिवार को एक इमारत की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई.

Delhi: जैतपुर में भारी बारिश से Building की दीवार गिरी, 7 लोगों की मौत, दो बच्चे भी शामिल - भारत एक्सप्रेस

दिल्ली में बड़ा हादसा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जैतपुर में में भारी बारिश के बीच शनिवार को एक इमारत की दीवार (Building) गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृतकों में3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. मौके पर तेजी के साथ राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Building की दीवार गिरने से हादसा

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिना किसी देरी के मलबा हटाना शुरू कर दिया, जिससे उसमें दबे लोगों को तत्काल निकालने में मदद मिली, लोगों को बाहर निकालने के बाद तुरंत बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान 3 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर हालत को देखते हुए 3 लोगों को एम्स में भर्ती कराया गया. थोड़ी देर में उनकी भी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- “राहुल गांधी नेशनल और तेजस्वी यादव स्टेट लेवल के झूठे”, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कसा तंज, बोले- दोनों नेताओं में चल रहा कंपटीशन

साउथ डीसीपी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी झुग्गी में एक घर (Building) की दीवार गिर गई, जहां पर ज्यादातर कबाड़ी वाले रहते हैं. दीवार गिरने से कुल 8 लोग घायल हुए थे, जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई, एक घायल का इलाज अभी भी सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. हादसे के बाद झुग्गी को खाली करा दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत ने 300 किलोमीटर दूर से ही मार गिराए 6 पाकिस्तानी फाइटर जेट, जानिए वायुसेना चीफ ने और क्या-क्या कहा

हादसे के तुरंत बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया. हालांकि मलबे में दबने से लोगों को चोटें ज्यादा आई थीं, इसलिए उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read