Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मरीज को मौसम्बी का जूस चढ़ाने वाले अस्पताल पर चलेगा बुल्डोजर, भेजा गया नोटिस

इलाहाबाद के इस अस्पताल पर चलेगा योगी का बुल्डोजर

प्रयागराज में एक मरीज की जान लेने वाला ग्लोबल हॉस्पीटल एंड ट्रॉमा सेंटर अब योगी सरकार के निशाने पर आ गया है.ये वही अस्पताल है जहां डेंगू से पीड़ित मरीज को मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया.आरोप है कि अस्पताल के मालिक बगैर प्राधिकरण से नक्शा पास कराए इस अस्पताल को चला रहे थे.लेकिन अब प्रशासन ने इसके ध्वस्तीकरण का नोटिस थमा दिया है.अस्पताल को जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा.

पिछले दिनों बमरौली निवासी प्रदीप पांडे नामक शख्स डेंगू की चपेट में आ गया था.उसे इलाज के लिए झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में 14 अक्टूबर को दाखिल कराया गया, जहां 16 अक्टूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर मरीज को तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया.लेकिन प्लेटलेट्स चढ़ाते ही मरीज की हालत बिगड़ गयी. जिसके बाद अस्पताल मरीज को अपने यहां से रेफर कर दिया. इसके बाद इस मरीज की मौत हो गयी.

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. मृतक प्रदीप पांडे के साले सौरभ त्रिपाठी का आरोप है कि प्लेटलेट्स की जगह मरीज को मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया गया, जिससे मरीज की नसों में जरूरत से ज्यादा तनाव पैदा हुआ और वह फट गई.इसके बाद मरीज को बचाया नहीं जा सका. जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डिप्टी सीएम ने अस्पताल को सील करने का आदेश जारी करते हुए मामले में जांच के आदेश दे दिए. इसके बाद धूमनगंज थाने में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई.अब योगी सरकार ने इस पूरे मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल प्रशासन की इस इमारत को भी ढहाने का मन बना लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital