Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: फतेहपुर के ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण का मामला आया सामने, 67 के खिलाफ मुकदमा

UP News: इवेंजेलिकल चर्च ऑफ इंडिया (ईसीआई) पर इससे पहले भी कई बार धर्मांतरण का आरोप लग चुका है. जिसमें मुकदमा भी दर्ज किया गया था.

Dharm-pariwartan

सांकेतिक तस्वीर

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है. जिले के हरिहरगंज ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण के इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने 47 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस द्वारा की गई जांच में यह बात सामने निकल कर आई है कि सामूहिक धर्मांतरण के इस मामले में नैनी कृषि एसएचयूएटीएस (सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर) से फंडिंग की जा रही थी.

पलले भी इस चर्च द्वारा धर्मांतरण के कई मामले सामने आ चुके हैं

मिली जानकारी के अनुसार इवेंजेलिकल चर्च ऑफ इंडिया (ईसीआई) पर इससे पहले भी कई बार धर्मांतरण का आरोप लग चुका है. पिछले साल ही मालवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार निवासी सत्यपाल ने अप्रैल में ईसीआई चर्च के खिलाफ सामूहिक धर्मांतरण का आरोप लगाया था.

वहीं इस मामले में भी सत्यपाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी. सत्यपाल का कहना है कि उनका असली आधार कार्ड अभी चर्च में ही जमा है और इसमें उसके नाम के साथ सैमसन जोड़ा गया है.

सत्यपाल का नाम किया सैमसन

सत्यपाल ने बताया कि मिशन अस्पताल में रह रहे भिटौरा पीएचसी में तैनात एएनएम लिली सी ने चर्च में 90 हिंदुओं के साथ उनका भी धर्मांतरण कराया था. 40 दिनों तक चली इस प्रक्रिया के बाद एसएचयूएटीएस के कुंड में स्नान भी कराया गया था.

वहीं इसके बाद उनका नाम सत्यपाल से बदलकर सैमसन कर दिया गया. वहीं इस चर्च में चलने वाले धर्मांतरण के पीछे नैनी एग्रीकल्चर एसएचयूएटीएस से हो रही फंडिग का बड़ा हाथ माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2023: पीएम मोदी की छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’, बोले- नकल से जिंदगी नहीं बन सकती

इन धाराओं में दर्ज किया गया मामला

पुलिस ने इस मामले में 47 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस मुकदमें में धर्मांतरण, जालसाजी और ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में प्रयागराज में नैनी स्थित यूनिवर्सिटी एसएचयूएटीएस में छापेमारी के लिए पुलिस ने अब कोर्ट से सर्च वारंट मांगा है. इस मामले में पुलिस ने कई बैंकों से बैंक खातों की जानकारी जुटाई है, धर्मांतरण और फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital