Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Cash For Query Scam: “मुझसे गंदे सवाल पूछे….”, एथिक्स कमेटी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, विपक्षी सांसदों ने भी किया बायकॉट

विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि मोइत्रा ने कुछ सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि वह एक पारिवारिक समारोह के लिए दुबई गईं थीं और उन्होंने कम से कम तीन बार शहर का दौरा किया था.

महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा (फाइल फोटो)

Cash For Query Scam: लोकसभा की आचार समिति की बैठक में गुरुवार को हंगामा देखने को मिला. दरअसल, विपक्षी सदस्यों ने अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से “अशोभनीय सवाल” पूछने का आरोप लगाया. महुआ एथिक्स कमेटी के सामने कैश फॉर क्वेरी मामले में सवालों के जवाब देने के लिए पेश हुई थी. महुआ पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप गया है. प्रश्न पूछे जाने के दौरान महुआ भड़क गईं. इसके बाद उनके साथ साथ विपक्ष के कई और सांसदों ने वॉकआउट किया.

तमतमाते हुए एथिक्स कमेटी की बैठक से बाहर निकली महुआ

पता चला है कि विपक्षी सदस्यों ने महुआ की दुबई यात्रा और वहां उनकी बैठकों से जुड़े सवालों पर आपत्ति जताई. अंतत: विपक्षी सदस्य मोइत्रा के साथ बैठक से बाहर चले गये. बाहर जाने वालों में कांग्रेस के उत्तम कुमार रेड्डी और वी. वैथीलिंगम, बीएसपी के दानिश अली, सीपीएम के पीआर नटराजन और जेडी (यू) के गिरिधारी यादव शामिल थे.

कब सामने आया मामला?

मोइत्रा से जुड़े कैश-फॉर-क्वेरी के आरोप पिछले महीने तब सामने आए जब बीजेपी सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दो पत्र लिखे, जिसमें दावा किया गया कि मोइत्रा ने हीरानंदानी समूह के हितों के लिए रिश्वत ली; और दूसरे ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि वे लोकसभा के लिए मोइत्रा के लॉग-इन क्रेडेंशियल के आईपी पते की जांच करें ताकि यह जांचा जा सके कि क्या उन तक किसी और ने पहुंच बनाई है.

संसद में प्रश्न पूछने के लिए रिश्वत लेने के आरोपों की जांच के दौरान “गंदे सवाल” पूछे जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा बैठक से बाहर निकल गईं. उन्होंने कहा कि “वे गंदे सवाल पूछ रहे हैं. कुछ भी सवाल उठा रहे हैं. बकवास कर रहे हैं.” मोइत्रा के साथ पैनल में विपक्षी सांसद भी शामिल थे, जिनमें बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली भी शामिल थे, जो सितंबर में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा इस्लामोफोबिक टिप्पणियों का शिकार हुए थे.

विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि पैनल प्रमुख भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर ने बार-बार तृणमूल नेता से व्यक्तिगत सवाल पूछे, जिसमें व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के साथ उनके संबंधों का विवरण भी शामिल था. हालांकि, महुआ मोइत्रा ने उन आरोपों से इनकार किया है कि उन्होंने सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली थी.

महुआ से क्या-क्या पूछा गया?

सूत्रों के अनुसार, महुआ से पूछे गए सवाल थे – ‘आपने 2023 में मिस्टर हीरानंदानी से कितनी बार संपर्क किया?’, ‘आप कितनी बार दुबई गईं ?’, और ‘आप (दुबई में) किस होटल में रुकी थीं?’ आप रात में किससे बात करती हैं? विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि मोइत्रा ने कुछ सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि वह एक पारिवारिक समारोह के लिए दुबई गईं थीं और उन्होंने कम से कम तीन बार शहर का दौरा किया था. हालांकि, सोनकर कथित तौर पर संतुष्ट नहीं थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital