Bharat Express DD Free Dish

CBSE Board Results 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे कल हो सकते हैं जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

CBSE Board Result 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट जल्द जारी हो सकते हैं. जानिए ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का तरीका और जरूरी जानकारी.

CBSE Board Results 2025

CBSE Board Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, परिणाम कल यानी सोमवार 12 मई को जारी किए जा सकते हैं. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक तारीख और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए, मई के मध्य में ही रिजल्ट जारी होने की संभावना रहती है.

एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?

छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित जानकारी की जरूरत होगी:

  1. रोल नंबर
  2. एडमिट कार्ड आईडी
  3. स्कूल कोड
  4. जन्मतिथि

ऐसे चेक करें CBSE Class 10 Result 2025

  1. सबसे पहले CBSE की रिजल्ट वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए “CBSE Class 10 Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  3. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
  4. “Submit” पर क्लिक करें.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read