Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS, CCPA और CCEA की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री रहे मौजूद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज दूसरी बार CCS की बैठक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंंत्री आवास पर हो रही है.

PM Modi

पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज दूसरी बार CCS (CCS Meeting) की बैठक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंंत्री आवास पर हुई. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए हैं. सीसीएस बैठक के साथ-साथ , दो अतिरिक्त समिति बैठकें – राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) – प्रधानमंत्री आवास पर बुलाई गईं. आज दोपहर 3:00 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग निर्धारित है. दूसरी सीसीएस बैठक में पहलगाम की घटना के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की गई.

23 अप्रैल को हुई थी CCS Meeting

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS Meeting) की पिछली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी, जिसमें पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. इस बैठक में सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. बैठक में इस बात पर गौर किगया गया कि यह हमला केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक विकास और विकास की दिशा में इसके निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ था.

इसके बाद सरकार ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल संधि को स्थगित रखने सहित कई सख्त कदम उठाए जाने की घोषणा की थी. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: आतंक को जमींदोज करने के लिए सेना को दी गई खुली छूट, PM मोदी की भागवत संग अहम बैठक

सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को भारत की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता है. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भाग लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read