Bharat Express DD Free Dish

CDS जनरल अनिल चौहान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को तीनों सेनाओं के तालमेल का बताया प्रमाण

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को तीनों सेनाओं के तालमेल का प्रतीक बताया. सिकंदराबाद में सीडीएम के कार्यक्रम में संयुक्तता, एकीकरण और रसद समन्वय पर जोर दिया.

CDS General Anil Chauhan

CDS General Anil Chauhan: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान (CDS General Anil Chauhan) ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन तालमेल और परिचालन सामंजस्य का प्रमाण है. वे सिकंदराबाद स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (CDM) में 21वें उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम (HDMC) के प्रतिभागियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे.

संयुक्तता और एकीकरण पर दिया जोर

अपने संबोधन में सीडीएस ने सशस्त्र बलों में संयुक्तता और एकीकरण की रणनीतिक जरूरत पर चर्चा की. उन्होंने एकीकृत अभियानों के भविष्य के रोडमैप को लेकर अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला. जनरल चौहान ने कहा कि आधुनिक, प्रौद्योगिकी-आधारित युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए क्षमता निर्माण, आत्मनिर्भरता और जरूरी सैन्य सुधारों की गहरी समझ जरूरी है.

राष्ट्रीय सुरक्षा और उच्च रक्षा प्रबंधन पर दिया बयान

सीडीएस ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना और उच्च रक्षा प्रबंधन’ विषय पर बयान दिया. उन्होंने भारत के रक्षा संगठन के विकास, मौजूदा ढांचे, सैन्य मामलों के विभाग की उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा समितियों की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी. साथ ही संगठनात्मक पुनर्गठन, सुधारों के क्रियान्वयन और थिएटर कमांड के रोडमैप पर भी चर्चा की.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ‘फ्री हैंड’ मिलने से दिखा सेना का पराक्रम, सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कैसे रो रहा था पाकिस्तान

एकीकृत रसद के लिए संयुक्त प्राइमर जारी

सशस्त्र बलों में रसद और एकीकरण को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत जनरल चौहान ने सीडीएम द्वारा तैयार ‘एकीकृत रसद के लिए संयुक्त प्राइमर’ लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि रसद सैन्य अभियानों की रीढ़ है और इसका एकीकरण रणनीतिक लक्ष्यों को पाने के लिए बेहद जरूरी है. यह दस्तावेज तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय, दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाने में मदद करेगा.

पर्यावरण के लिए पहल – स्मार्ट बाइक सुविधा

सीडीएस ने स्मार्ट बाइक पब्लिक साइकिल शेयरिंग सुविधा का भी उद्घाटन किया. यह पहल सीडीएम कर्मियों को ई-साइकिल से आने-जाने की सुविधा देगी. इसके जरिए कार्बन उत्सर्जन घटाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read