Bharat Express DD Free Dish

हबीबी का करीबी चैतन्यानंद! दुबई के शेख के लिए खोज रहा था सेक्स पार्टनर; चैट लीक, क्या बोली छात्रा?

Chaitanyananda Case Update: चैतन्यानंद के मामले में पुलिस जांच के बीच एक चैट सामने आई है. इसमें वह किसी के लिए सेक्स पार्टनर की बात कर रहा है. इस चैट से मामले के इंटरनेशनल होने की आशंका है.

Chaitanyananda Dubai sheikh Dubai sheikh WhatsApp Chat

Chaitanyananda की WhatsApp चैट लीक

Chaitanyananda Case Update: दिल्ली के कथित ‘संत’ चैतन्यानंद सरस्वती की करतूतें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. इस स्वयंभू बाबा पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है. अब एक व्हाट्सएप चैट ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है. यह खुलासा उस जांच के बीच आया है, जिसमें पुलिस को इस बाबा के गंदे खेल के कई सबूत मिले हैं. जांच में चौंकाने वाले खुलासे पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि चैतन्यानंद ने न सिर्फ अपने संस्थान में छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि उनकी निजता को भी भंग किया.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि चैतन्यानंद (Chaitanyananda Saraswati Case) की तीन महिला सहयोगियों में एक संस्थान की डीन थी और बाकी दो वार्डन है. उन्होंने उसके गंदे खेल में साथ दिया था. यह पीड़िताओं को धमकाती थीं और बाबा के अश्लील मैसेज डिलीट करने के लिए मजबूर करती थीं.

दुबई शेख का रहस्य (Chaitanyananda Dubai Sheikh)

लीक हुई चैट में चैतन्यानंद कथित तौर पर एक छात्रा से दुबई के शेख के लिए सेक्स पार्टनर की बात कर रहे हैं. लीक हुई व्हाट्सएप चैट में चैतन्यानंद का एक छात्रा से दुबई शेख के लिए सेक्स पार्टनर की बात करना इस मामले को और रहस्यमय बनाता है. हालांकि, इस शेख के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन जांच टीम का मानना है कि यह चैट बाबा के व्यवहार और उसकी मंशा को समझने में अहम हो सकती है. पुलिस इस एंगल की भी गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: कितना झूठ बोल रहे हैं मोहम्मद यूनुस! खुल गई बांग्लादेश की पूरी पोल

पुलिस का ऑन-साइट ऑपरेशन

इस मामले (Delhi Chaitanyananda case update) में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही. मंगलवार को चैतन्यानंद और उसकी महिला सहयोगियों को उनके संस्थान में ले जाया गया, ताकि मौके पर जांच की जा सके. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने और यौन उत्पीड़न की शिकायतों से जुड़े घटनाक्रम को समझने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, यह बाबा सीसीटीवी ऐप के जरिए छात्राओं पर नजर रखता था और चोरी-छिपे उनकी तस्वीरें खींचता था. इतना ही नहीं, उसके फोन में फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ तस्वीरें और कई महिलाओं के डिस्प्ले पिक्चर के स्क्रीनशॉट भी मिले. यह सब एक शातिर और परेशान करने वाले व्यवहार की ओर इशारा करता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read