अवैध धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा को लेकर दिन-ब-दिन नये नए खुलासे हो हो रहे हैं. छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन भी उजागर हुआ है.
छांगुर बाबा का करीबी बदर सिद्दीकी को बताया जा रहा है. ये मेरठ के किदवई नगर का रहने वाला है. जिसपर मेरठ की रहने वाली एक युवती के परिजनों ने 2019 में अवैध धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था.
बदर अली एक जिम ट्रेनर था, उसकी लुक सुंदर होने के कारण वह हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर करता था. परिवार की कम आमदनी के बावजूद वह महंगी गाड़ी और बाइक का शोक रखता था. वह हिंदू लड़कियों से दोस्ती करके उन्हें फोटो या वीडियो बना लेता था और उन्हीं के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे वसूलता था. फिलहाल वह कहां रहता है इसकी कोई जानकारी नहीं है.
अंदेशा जताया जा रहा है कि धर्मांतरण के आरोपी बदर अली ने कुछ और भी युवतियों के धर्मांतरण के लिए प्रयास किए थे. हालांकी ये अभी इस मामले में आगे जो भी जांच हो रही है वह एटीएस के स्तर से हो रही है.
धर्मांतरण और किडनैपिंग का केस
बता दें कि 2019 में किडनैपिंग सहित कई धाराओं में सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. अभी बीते दिनों पीड़ित युवती के बहन ने बदर के खिलाफ कई आरोप लगाए थे.
आरोपी बदर सिद्दीकी के माता-पिता का कहना है कि वह उनके लिए मर चुका है और उनके किसी तरह से संपर्क में नहीं है. उनका उससे कोई लेना देना नहीं है. मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि ठाकुर बाबा के संबंध में मुख्यालय स्तर से एटीएस को इसका प्रभारी बनाया गया है.
इस पूरे मामले में एटीएस विवेचना और पड़ताल कर रही है. उन्होंने बताया कि एक इनपुट था, जिसमें मेरठ जिले का एक शख्स था जिसका छांगुर बाबा से लिंक था. उसपर धर्मान्तरण का केस आया था जिसमें सन 2019 में एक एफ आई आर हुई थी. इसको लेकर जो इनपुट था वह एटीएस को दे दिया गया है साथ ही और भी जांच पड़ताल की जा रही है और भी जो और कुछ पहलू आएंगे उनसे भी अवगत कराया जाएगा साथ में जांच में भी जोड़ा जाएगा.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


