Anna University Assault Case: चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित अन्ना यूनिवर्सिटी में लंबे समय से चल रहे यौन शोषण मामले में अहम मोड़ आया है. इस बहुचर्चित केस में आरोपी गणनेशेकरण को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. यह फैसला छात्राओं और विश्वविद्यालय समुदाय के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने न्याय के लिए लगातार आवाज उठाई थी.
गणनेशेकरण पर आरोप था कि उसने अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग करते हुए कई छात्राओं का यौन शोषण किया. छात्राओं ने साहस दिखाते हुए इस मामले को उजागर किया था, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू की थी. तमिलनाडु महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया था, जिससे जांच प्रक्रिया में तेजी आई.
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़ित छात्राओं के बयानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर गणनेशेकरण को दोषी पाया. अदालत ने माना कि आरोपी ने अपने पद का गलत फायदा उठाया और छात्राओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई. अब इस पर सजा का ऐलान जल्द किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: बॉर्डर से सटे इलाकों में 29 मई को फिर होगी मॉक ड्रिल, Operation Sindoor के कारण खौफ में PAK के आतंकी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





