Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बॉर्डर से सटे इलाकों में 29 मई को फिर होगी मॉक ड्रिल, Operation Sindoor के कारण खौफ में PAK के आतंकी

पाकिस्तान से सटे गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मॉक ड्रिल होगी. खबरें आ रही हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने 12 और आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने की तैयारी की है. सेना हाई अलर्ट पर है.

Mock Drill in Pakistan Bordering Areas: पाकिस्तान से सटे भारत के सीमावर्ती राज्यों गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में गुरुवार शाम को एक बड़ी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है. यह कदम भारत की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए उठाया गया है.

सेना ने कश्मीर के 10 जिलों में कंट्रोल सेंटर स्थापित किए हैं, ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके. इससे पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए थे.

ISI, Pakistan, Pahalgam Terror Attack

12 और आतंकी ठिकानों की सूची तैयार!

अब भारत ने 12 और आतंकी ठिकानों की सूची तैयार की है, जो पीओके से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक फैले हैं. ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है और उसे एक और बड़े ऑपरेशन का डर सता रहा है. भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद की जड़ों को पूरी तरह खत्म किया जाएगा.

सेना के जवान सीमा पर मुस्तैदी से तैनात

सीमावर्ती इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है. एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की घटनाओं के बाद भारत ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं. सेना के जवान सीमा पर पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं, जैसा कि हाल की तस्वीरों में देखा जा सकता है, जहां सैनिक हथियारों के साथ मार्च करते नजर आ रहे हैं. भारत की इस रणनीति से पाकिस्तान में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़िए: भारत के डर से पाकिस्तानी PM की तबियत हुई खराब? इस लेटर में दावा- हॉस्पिटल में भर्ती हैं शहबाज



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital