Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एक गांव, 8 मौतें और कई सवाल… अब कब्रें खोद रही है पुलिस, शव देंगे जवाब

Deaths investigation: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में ग्राम खर्वे में हुई 8 मौतों की जांच तेज हो गई है. प्रशासन ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच शुरू की है.

Deaths investigation: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम खर्वे में पिछले कुछ महीनों में हुई 8 मौतों की जांच तेज हो गई है. प्रशासन और पुलिस की टीम अब शेष 6 शवों को कब्र से निकाल रही है ताकि वैज्ञानिक तरीके से पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी जांच कराई जा सके.

ग्रामीणों की मांग पर कदम

गांव वालों ने लगातार मांग की थी कि मौतों की परिस्थितियों में समानता दिखाई दे रही है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है. इसी वजह से प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की. ग्रामीणों का कहना है कि मौतों के पीछे कोई गहरी वजह हो सकती है, जिसे वैज्ञानिक जांच से ही उजागर किया जा सकता है.

पहले भी निकाला गया था एक शव

13 जून 2026 को महेतरु साहू का शव कब्र से निकालकर जांच के लिए भेजा गया था. अब बाकी 6 शवों को भी बाहर निकालकर जांच की जा रही है. प्रशासन का मानना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा.

मृतकों की सूची

गांव में जिन लोगों की मौत हुई थी, उनके नाम और तारीख इस प्रकार हैं:

  • बदरी प्रसाद पटेल – 6 फरवरी 2026
  • बुटालु साहू – 20 फरवरी 2026
  • छत्तूराम साहू – 2 मार्च 2026
  • बुधराम जायसवाल – 13 मार्च 2026
  • विनोद साहू – 31 मार्च 2026
  • गजानंद मांझी – 20 अप्रैल 2026
  • चैतुराम साहू – 29 अप्रैल 2026
  • महेतरु साहू – 14 मई 2026

अंतिम संस्कार और दफनाने की प्रक्रिया

इनमें से बुधराम जायसवाल का दाह संस्कार किया गया था, जबकि बाकी शवों को महानदी किनारे दफनाया गया था. लगातार मौतों ने गांव में डर और चिंता का माहौल बना दिया है.

प्रशासन की टीम मौके पर मौजूदगी

फिलहाल पुलिस, फॉरेंसिक टीम, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और विधि-विधान के अनुसार शवों को कब्र से निकाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें-ChatGPT का कमाल, 10 लाख से 80 लाख हुई सैलरी, 1 साल में 8 गुना जंप, ऋतु मोर्या की कहानी

जांच रिपोर्ट का इंतजार

जिले के अधिकारी और ग्रामीण दोनों ही जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि मौतें सामान्य थीं या इनके पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital