देश

‘हार के बाद EVM का मुद्दा उठाना ठीक नहीं..’, दिल्ली में बोले कांग्रेस नेता सिंहदेव; छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने उठाए थे सवाल

Delhi Congress Meeting: पांच राज्‍यों में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन राज्‍यों को जीत लिया. कांग्रेस सिर्फ एक राज्‍य में बहुमत पा सकी. कांग्रेस की हार होने पर विपक्षी दलों ने चुनावी तंत्र पर भी सवाल उठाए. कई कांग्रेसियों ने ईवीएम से मतदान कराए जाने पर ऐतराज जताया और कहा कि भाजपा ने जरूर कुछ गडबड़ी की है. छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए.

अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि हार के बाद EVM का मुद्दा उठाना ठीक नहीं है. छत्तीसगढ़ नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, “….हार के बाद ईवीएम का मुद्दा उठाना ठीक नहीं है. हालांकि, मैं ईवीएम के पक्ष में नहीं हूं क्योंकि मैं देखता हूं कि अधिकांश विकसित देशों में मतपत्रों का उपयोग करके मतदान किया जाता है.”

कांग्रेस की हार स्‍वीकारते हुए टीएस सिंहदेव बोले, “…छत्तीसगढ़ में आदिवासी और शहरी सीटों पर हम पीछे रह गए. हमारा वोट शेयर कम नहीं हुआ है, बल्कि भाजपा का वोट शेयर 14% बढ़ गया है. मेरे से लेकर पोलिंग बूथ एजेंट तक सभी को इन चुनाव परिणाम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.” सिंहदेव ने ये बातें दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा बैठक के उपरांत कहीं.

समीक्षा बैठक में सैलजा, भूपेश, सिंहदेव और बैज हुए शामिल

न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मिली बड़ी हार के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हार की समीक्षा की. छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और चरणदास महंत भी मौजूद रहे. एक कांग्रेसी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- फिलहाल संगठन में बदलाव की संभावना नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी में संगठन स्तर पर बदलाव लोकसभा चुनाव के बाद होंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

20 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

34 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago