China India Conflict: चीन के खतरनाक मंसूबों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दावा किया गया है कि चीन जल्द ही भारत पर सैन्य हमला कर सकता है. यह खुलासा अमेरिका के पूर्व मरीन इंटेलिजेंस अधिकारी ग्रांट न्यूशाम ने किया है. उन्होंने भारत को लेकर गंभीर चेतावनी दी है.
उनका मानना है कि जब पूरी दुनिया की नजर ताइवान की तरफ है कि चीन उसपर सैन्य हमला कर सकता है. तो बीजिंग कोई और योजना बना रहा होगा और वो योजना भारत पर हमला करना हो सकता है. न्यूशाम का कहना है कि भारत को इस समय ज्यादा गंभीर और तैयार रहने की जरूरत है.
भारत को तैयार रहने की जरूरत
पूर्व अमेरिकी मरीन इंटेलिजेंस अधिकारी ग्रांट न्यूशाम कहते हैं कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस समय अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी PLA में बड़े बदलाव कर रहे हैं. बदलाव के बाद वो इस आर्मी की क्षमता को परखना चाहेंगे. जब पूरी दुनिया को लग रहा है कि चीन अपनी सैन्य क्षमता को ताइवान पर हमला कर परखना चाहेगा, तो वो कोई ताकतवर प्रतिद्वंदी पर हमले को ज्यादा तवज्जो देंगे. इस तरह जिनपिंग ताइवान की जगह भारत पर हमला करने का रणनीतिक फैसला ले सकते हैं.
सरहद पर बढ़ा सकता है आक्रमकता
ग्रांट न्यूशाम ने इसका उदाहरण एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक सिद्धांत के जरिये देते हैं. वो कहते हैं कि अक्सर लोगों को वहां देखना चाहिये, जिधर बाकी लोग नहीं देख रहे होते हैं. इस समय ताइवान चर्चा के केंद्र में है, लेकिन आपको ताइवान की जगह उधर देखना चाहिये जिधर लोग नहीं देख रहे हैं और वो है भारत. चीन इस मौके का फायदा उठाते हुए भारतीय सरहदों पर आक्रमकता बढ़ा सकता है. उन्होंने कहा कि भारत को चीन की बातों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिये, क्योंकि चीन एक निश्चित समय पर योजना के साथ अपने काम को अंजाम देता है.
ये भी पढ़ें- शी जिनपिंग का सफाई अभियान! 3 साल में 23 जनरल गायब; चीनी सेना के टॉप कमांड में मचा हाहाकार
पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कोरियाई इलाकों, दक्षिणी जापान और फिलिपींस को लेकर भी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि भारत भले ही चीन की लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन इन देशों को भी सतर्क रहने की जरूरत है.
भारत को लेकर उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने लंबे समय से कोई पूर्ण युद्ध भले ही नहीं लड़ी हो, लेकिन वो हमेशा कठिन प्रशिक्षण लेती रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




