CJP प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने क्या कहा (Img: X)
Chirag Paswan on CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के चलते कई मेट्रो स्टेशनों के बंद होने और ट्रेनों के रद्द किए जाने को लेकर चर्चा तेज है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है. उन्होंने युवाओं की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के युवाओं को कोई नहीं रोक सकता. उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा हो रही है. हालांकि, चिराग ने अपने बयान में केंद्र सरकार या एनडीए के खिलाफ सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा.
‘कितनी ट्रेनें रोकेंगे, कितनी सड़कें जाम करेंगे?’
हरियाणा के सोनीपत में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं को रोकना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ये भारत के युवा हैं, इनको कोई नहीं रोक सकता है प्रभु.’ इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कितनी ट्रेनें रोकी जा सकती हैं और कितनी सड़कों को जाम किया जा सकता है? कितनी कनेक्टिविटी बंद की जा सकती है?
चिराग ने कहा कि भारत के युवा दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता रखते हैं. पिछली पीढ़ियों ने भी ऐसा करके दिखाया है. उनके इस बयान को CJP के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है. कुछ लोग इसे सरकार के फैसलों पर सवाल उठाने के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन उनके बयान से सीधे तौर पर सरकार के विरोध का निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा.
CJP प्रदर्शन का असर ट्रेनों पर
दरअसल, CJP ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. इस प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों के बंद होने की बात सामने आई. इसके अलावा, रेलवे ने भी कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया.
पश्चिम रेलवे ने मुंबई से दिल्ली आने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में पांच घंटे की देरी की. इनमें मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12951) और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस (12953) शामिल हैं.
वहीं, बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12247) को रद्द कर दिया गया. डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (20155), इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (09309), इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12415) और साबरमती-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12957) के रद्द होने की भी जानकारी दी गई. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं. इसके अलावा, दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले जम्मू मंडल की चार ट्रेनें भी रद्द की गईं. इन बदलावों से यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

