Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विश्व कप की जीत का जश्न पड़ा भारी; उज्जैन की कॉलोनी में चले तलवार और डंडे, कई लोग लहूलुहान

Ujjain Raj Royal Colony Clash: उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी में टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे परिवार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया. लाठी-डंडों की जंग में कई घायल हो गए हैं. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला.

Ujjain Raj Royal Colony Clash

Ujjain Raj Royal Colony Clash: उज्जैन/मनोज भटनागर: टीम इंडिया की विश्व विजय का उल्लास उस समय मातम और खौफ में बदल गया, जब शहर की पॉश राज रॉयल कॉलोनी में पटाखे फोड़ने जैसी छोटी सी बात पर दो पक्षों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई. चिमनगंज थाना क्षेत्र में घटी इस घटना ने खेल प्रेमियों के उत्साह को सांप्रदायिक तनाव और डर में बदल दिया है. भारत की शानदार जीत की खुशियां मना रहे एक परिवार पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया.

पटाखे फोड़ने पर भड़का विवाद

घटनाक्रम के अनुसार, जैसे ही भारतीय टीम ने विश्व कप जीता, राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार घर के बाहर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाने लगा. इसी बीच दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि पड़ोसी समुदाय के दर्जनों लोग लाठी-डंडों के साथ घर पर टूट पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा. इस खूनी संघर्ष में 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके सिर और शरीर पर गहरे जख्म आए हैं.

बजरंग दल की सक्रियता और तनाव

इस घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए. बजरंग दल के जिला सह-संयोजक विक्की राठौर ने इस हमले को सुनियोजित बताते हुए गहरी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि जीत का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाना एक सोची-समझी साजिश है. कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दोषियों पर रासुका (NSA) जैसी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति

हंगामे की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को खदेड़ा और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामूली विवाद लग रहा था जो उग्र होकर हिंसक संघर्ष में बदल गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: हरदोई के रिक्शा चालक के खाते में आए 38.5 करोड़? Income Tax का नोटिस देख उड़े होश, जानें क्या है पूरा सच

राष्ट्रीय गौरव के क्षण में इस तरह की हिंसक घटनाएं समाज में बढ़ती असहिष्णुता को दर्शाती हैं. जहां एक ओर देश तिरंगा लहरा रहा था, वहीं उज्जैन की इस घटना ने पड़ोसी धर्म और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल कॉलोनी में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital