Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana: नूंह में बवाल- शोभायात्रा पर पत्‍थरबाजी के बाद भड़की हिंसा, पुलिस थाने में भी आगजनी; इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

Haryana Mewat News: हरियाणा के मेवात में हिंसक बवाल हुआ है. नूंह स्थित महादेव मंदिर की ओर जा रही हजारों भक्तों की भीड़ पर पथराव के बाद तनाव बढ़ा. सैकड़ों उपद्रवियों द्वारा ईंट-पत्थर मारने के साथ ही फायरिंग भी की गई. पुलिस महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित निकालने में जुटी है. मौके से भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं.

हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव की खबर आ रही है. मौके पर कई फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है. यहां पर और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी जा रही है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Haryana News: हरियाणा के नूंह (Haryana Nuh) में सांप्रदायिक बवाल हुआ है. वहां आज कई गांव-कस्‍बों से होते हुए हिंदु अनुयायियों की बृज मंडल यात्रा (Brij Mandal Yatra) निकल रही थी, तभी वहां पत्‍थरबाजी होने लगी. यात्रा में शामिल भीड़ पर दूसरे समूह के लोगों ने फायरिंग भी की. जिसके चलते दो समूहों में टकराव होने लगा और कुछ ही घंटों में आगजनी, हिंसा जोर पकड़ने लगी. बवाल में तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई. पुलिस पर भी पथराव किया गया.

बता दें कि यह बवाल मेवात के नूंह में हुआ है, जहां गैर-हिंदू समुदाय की बहुलता है. उपद्रवियों ने थाने में भी आग लगा दी. उपद्रव को काबू करने के लिए पुलिस-फोर्स की दर्जनों कंपनियां बुलाई गई हैं और जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है. जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है, साथ ही इंटरनेट बंद कर दिया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर भयावह तस्‍वीरें सामने आ रही हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद तिरंगा पार्क और पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी कारों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया.

खबर है कि हिंसा में लिप्‍त भीड़ से चली गोली में एक होमगार्ड की मौत हो गई है. वहीं, घायलों का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है. न्‍यूज एजेंसी ANI ने बताया कि बवाल बढ़ने पर भारी संख्‍या में पुलिस-बल घटनास्‍थल पर पहुंचा है. दोनों पक्षों के लोगों को शां‍त करने की कोशिश की जा रही है.

स्‍थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, बवाल तब हुआ जब विश्व हिंदू परिषद की शोभा यात्रा नूंह में नल्हड़ महादेव मंदिर की ओर बढ़ रही थी, तभी छतों से पत्थर फेंके जाने लगे. जिसके बाद हिंदू अनुयायियों ने विरोध जताया, वहीं दूसरे मजहब के लोग भड़क गए. देखते-ही-देखते ईंट-पत्‍थर फेंकने वालों का हुजूम वहां उमड़ पड़ा.

 

बहरहाल, पुलिस की गाडियों के सायरन सुनाई दे रहे हैं और पुलिस उपद्रवियों को खदेड़ने में जुटी है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज दोपहर मेवात क्ष‍ेत्र स्थित नूंह में दो पक्षों में बवाल हो गया. जिसके कारण तेजी से तनाव बढ़ा. हरियाणा के गृहमंत्री का बयान आया है, उनका कहना है कि पुलिस हालात संभालने में जुटी है.

आगजनी एवं हिंसा के चलते इलाके में कोहराम मच गया. मौके से कई तस्‍वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि वहां किस कदर उपद्रव मचा.

यह भी पढ़ें: बनारस में शिया-सुन्नी मुसलमानों में हुई लड़ाई, जमकर हुए पथराव में फूटे कइयों के सिर, 12 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ी, पुलिस को भी बनाया निशाना, अब कर्फ्यू जैसा हाल

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital