Bharat Express DD Free Dish

भर आएंगी आंखें! मंदिर की सीढ़ियों पर देखा रिजल्ट, फिर जो हुआ…; देखें CLAT टॉपर गीताली गुप्ता का वीडियो

CLAT Topper Geetaali Gupta Video: मंदिर के सामने बैठकर रिजल्ट चेक किया और स्क्रीन देखते ही CLAT टॉपर गीताली गुप्ता फूट-फूट कर रोने लगी. वायरल वीडियो के पीछे की असली वजह जानकर पूरा देश सलाम कर रहा है.

CLAT Topper Geetaali Gupta AIR 1 Scorer Viral Video After Result Know Success Strategy

CLAT Topper Geetaali Gupta Video: राजस्थान के श्रीगंगानगर की 17 वर्षीय गीताली गुप्ता ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. गीताली ने 119 में से 112.75 अंक हासिल कर देश भर के करीब 70,000 छात्रों को पीछे छोड़ दिया. उनकी इस सफलता के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.

मंदिर के सामने छलक आए खुशी के आंसू

गीताली की सफलता जितनी शानदार है, उनका रिएक्शन उतना ही भावुक कर देने वाला है. रिजल्ट वाले दिन गीताली अपने घर के मंदिर के सामने बैठी थीं. जैसे ही उन्होंने अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक किया और स्क्रीन पर ‘AIR 1’ देखा, वह हक्की-बक्की रह गईं. उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ और खुशी के मारे उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

वायरल वीडियो (CLAT Topper Geetaali Gupta Video) में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गीताली पहले तो हैरान होती हैं और फिर रो पड़ती हैं. पास बैठे उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी खुशी से झूम उठते हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि गीताली की लगन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत से कोई भी सपना सच किया जा सकता है.

घंटों रट्टा नहीं, ‘टास्क बेस्ड’ पढ़ाई बनी मूलमंत्र (Geetaali Gupta Success Strategy)

आमतौर पर माना जाता है कि टॉपर बनने के लिए दिन-रात किताबों में डूबे रहना पड़ता है, लेकिन गीताली की रणनीति थोड़ी अलग थी. उन्होंने बताया कि वह ‘किताबी कीड़े’ की तरह घंटों पढ़ाई करने में विश्वास नहीं करती थीं. इसके बजाय, उन्होंने ‘टास्क बेस्ड’ (Task Based) पढ़ाई पर फोकस किया.

गीताली दिन की शुरुआत में ही अपने लिए कुछ टास्क और टॉपिक तय कर लेती थीं. जैसे ही वह अपना टारगेट पूरा कर लेतीं, उसके बाद वह आराम करती थीं. उनकी यह स्मार्ट स्टडी की रणनीति बेहद कारगर साबित हुई. इसके अलावा, गीताली को गणित में भी काफी दिलचस्पी है, जिससे उन्हें CLAT परीक्षा के लॉजिकल और क्वांटिटेटिव सेक्शन में काफी मदद मिली.

सोशल मीडिया से बनाई दूरी (CLAT Result Viral Video)

अपनी तैयारी के दौरान फोकस बनाए रखने के लिए गीताली ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. उन्होंने बताया कि तैयारी के बीच में ही उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. हालांकि, वह पूरी तरह से डिजिटल दुनिया से नहीं कटी थीं; कभी-कभार वह दूसरों के अकाउंट से सोशल मीडिया चेक कर लेती थीं, लेकिन उनका पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर ही केंद्रित रहा.

डिबेट और सिविक्स के शौक से कानून की राह

गीताली फिलहाल नोजगे पब्लिक स्कूल, श्रीगंगानगर में 12वीं (ह्यूमैनिटीज) की छात्रा हैं. जब उनसे लॉ को चुनने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें डिबेटिंग, पॉलिटिकल साइंस और सिविक्स जैसे विषय बेहद पसंद हैं. यही कारण है कि उन्होंने कानून को अपने करियर के रूप में चुना. रैंक 1 हासिल करने के बाद अब उनकी पहली पसंद देश का शीर्ष लॉ कॉलेज ‘एनएलयू (NLU) बेंगलुरु’ है, जहां से वह कॉरपोरेट लॉ की पढ़ाई करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: विदेशी संसदों में भारत: 11 साल, 18 देश और पीएम मोदी का ‘महारिकॉर्ड’, नेहरू-इंदिरा-वाजपेयी छूटे पीछे

परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल

गीताली एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता जगदीश कुमार गुप्ता और मां भारती गुप्ता (जो तहसील में सूचना सहायक हैं) अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. उनका भाई पेशे से इंजीनियर है. रिजल्ट आते ही गीताली के घर और स्कूल में जश्न का माहौल बन गया. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई. गीताली की यह सफलता साबित करती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read