Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

टेस्ला शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सीएम फडणवीस, बोले- चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत अपने लोकप्रिय मॉडल वाई के लॉन्च के साथ की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी ने मॉडल वाई का आरडब्ल्यूडी (रियर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट लॉन्च किया है.

CM Fadnavis

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस.

टेस्ला के एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Fadnavis) ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी दिग्गज कंपनी के यहां आने से चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा.

चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत- CM Fadnavis

मीडिया से बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा कि टेस्ला ने मुंबई में अपना एक्सपीरियंस सेंटर खोलकर देश में कदम रख दिया है. इसके अलावा, अमेरिकी दिग्गज कंपनी यहां पर डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और सर्विसिंग आदि का इकोसिस्टम भी तैयार कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि टेस्ला मुंबई में चार बड़े चार्जिंग स्टेशन बनाने पर भी काम कर रही है, जिससे यहां पर बड़े पैमाने पर चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा.

इसके अतिरिक्त, फडणवीस ने टेस्ला द्वारा भारत में पहला शोरूम मुंबई में खोले जाने पर खुशी जाहिर की और कहा कि ईवी और मोबिलिटी के क्षेत्र में आज महाराष्ट्र लीडर बन चुका है. हमारी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग इंसेंटिव पॉलिसी वैश्विक कंपनियों को आकर्षित कर रही है.

टेस्ला ने Y मॉडल के साथ की शुरुआत

टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत अपने लोकप्रिय मॉडल वाई के लॉन्च के साथ की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी ने मॉडल वाई का आरडब्ल्यूडी (रियर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट लॉन्च किया है. इसके अलावा कंपनी ने टेस्ला मॉडल वाई का लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 67.89 लाख रुपए है.

मुख्यमंत्री फडणवीस ने लॉन्च समारोह में उपस्थित लोगों से कहा, “मुंबई नवाचार का प्रतीक है. मुंबई स्थिरता का प्रतीक है. टेस्ला सिर्फ एक कार या कार कंपनी नहीं है, बल्कि यह डिजाइन, नवाचार और स्थिरता के बारे में है.”

यह भी पढ़ें- भारत में होने जा रही Tesla की धमाकेदार एंट्री, जानें कहां खुलेगा पहला शोरूम और कितनी होगी इसकी कीमत?

उन्होंने बताया कि 2015 में उन्होंने अमेरिका में पहली बार टेस्ला की सवारी की थी और तब उन्हें लगा कि भारत में मोबिलिटी के लिए हमें ऐसे ही वाहन की जरूरत है.

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “आपको भारत आने में 10 साल लग गए, लेकिन हमें बहुत खुशी है कि आखिरकार आप यहां हैं और मुझे यकीन है कि मुंबई और भारत के लोग टेस्ला को पसंद करेंगे. जब आप वास्तव में अपनी कारों की डिलीवरी शुरू करेंगे तो भारत आपके लिए सबसे अच्छे बाजारों में से एक होगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital