देश

Lok Sabha Election 2024: CM ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी पार्टी, किसी भी पार्टी ने नहीं होगा गठबंधन

Lok Sabha Election 2024: नॉर्थ ईस्ट में तीनों राज्यों में चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि “उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) आम चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अपने दम पर अकेली चुनाव लड़ेगी. ममता ने कहा है कि हम किसी राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे.”

पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने TMC के प्रत्याशी से सरदिघी विधानसभा सीट छीन ली थी. जिसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “बीजेपी, कांग्रेस और माकपा सब साथ हैं. सब सांप्रदायिक कार्ड खेल रहे हैं. टीएमसी इन तीनों ताकतों से अकेले ही लड़ सकती है. हमने 2021 में भी ऐसा किया था. टीएमसी 2024 में लोगों के साथ गठबंधन करेगी. हम किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगे. हम लोगों के समर्थन से अकेले लड़ेंगे.

 

हमारी हार अनैतिक गठबंधन की वजह से हुई

सरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध शुरू हो गया है. सीएम ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की हार का श्रेय अनैतिक गठबंधन को दिया. उन्होंने कहा “मैं सागरदिघी उपचुनाव में अपनी हार के लिए किसी को दोष नहीं देती, लेकिन हम कांग्रेस और बीजेपी के बीच अनैतिक गठबंधन की कड़ी निंदा करते हैं.” टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, “अगर हम बीजेपी के वोट प्रतिशत की गिनती करते हैं, तो इस बार उन्होंने अपना वोट कांग्रेस पार्टी को ट्रांसफर कर दिया है, इसलिए कांग्रेस के पास कांग्रेस-सीपीआईएम गठबंधन के वोट थे और बीजेपी ने अपने वोट उन्हें ट्रांसफर कर दिए.”

यह भी पढ़ें-    Delhi: दिल्ली सरकार दे सकती है बड़ा झटका, बंद होगी फ्री बिजली की सुविधा? इस नियम से होगा बड़ा बदलाव

नॉर्थ ईस्ट में TMC बनी बड़ी पार्टी

नॉर्थ ईस्ट में हुए तीन राज्यों के चुनावों में टीएमसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. TMC ने मेघालय में 5 सीट और त्रिपुरा में 12 सीटों पर जीत दर्ज की है. टीएमसी काफी समय से यहां महेनत कर रही थी. हालांकि इस प्रदर्शन के बाद से टीएमसी प्रमुख ने अकेके चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

56 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago