खेल

IND vs AUS: भारत की हार के 3 बड़े कारण, कहां चूक गई रोहित ब्रिगेड?

IND vs AUS 3rd TEST HIGHLIGHTS: ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारत दौरा जहां अब तक टीम इंडिया की जीत की गवाही देता रहा. अब वहीं मेहमान टीम ने इंदौर में अपनी जीत का परचम लहरा दिया है. इंदौर में तीसरे दिन के पहले सेशन में कंगारू टीम ने एक आसान जीत दर्ज की. बेशक इस पिच में स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा लेकिन भारतीय बल्लेबाजों पर सवाल उठना लाजमी है. क्योंकि टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बार-बार फ्लॉप होकर भारत की मुश्किलें बढ़ा रहा है. दिग्गज बल्लेबाजों से शुमार रोहित ब्रिगेड संघर्ष करतनी नजर आई. न केवल भारत ने इंदौर टेस्ट जीतने का मौका गंवाया बल्कि एक सुनहरा मौका भी खोया है. दरअसल, अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत लेती तो वो वर्ल्ड टेस्ट चैंचियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर लेती मगर अफसोस अब उन्हें चौथे टेस्ट का इंतजार करना होगा. या यूं कह लीजिए रोहित ब्रिगेड की एक गलती ने एक बार फिर WTC की गणित पेचीदा कर दी.

भारत की हार के 3 बड़े कारण

खराब पिच: भारत और ऑस्ट्रेलिय के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन ही इस पिच पर कई सवाल उठाए गए. स्पिन गेंदबाजों का इस मुकाबले में बोलबाला रहा. हालांकि अब इसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी कह लीजिए या फिर भारतीय टीम का फ्लॉप प्रदर्शन क्योंकि उसी पिच पर मेहमान टीम ने यह मुकाबला अपने नाम किया. बल्लेबाजों के उम्मीदों से कहीं ज्यादा पिच टर्न ले रही थी. यही कारण है इस मैच में विकेटों का पतन पतझड़ की तरह हुआ.

ये भी पढ़ें: IND VS AUS 3rd Test: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत, WTC फाइनल में हुई एंट्री, सीरीज में 2-1 से आगे भारत

ऑस्ट्रेलिया स्पिनरों ने किया कमाल: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में अब तक स्पिनरों का बोलबाला रहा है. नागपुर और दिल्ली के बाद अब नागपुर  की तरह ही ये पिच भी स्पिनरों की मददगार दिखी. इस पिच पर अगर सबसे ज्यादा कहर किसी स्पिन गेंदबाजों ने मचाया वो है ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लायन. इस ऑफ स्पिनर ने दोनों पारियों में कुल 11 विकेट अपने नाम किए. पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 8 विकेट चटकाया.

भारतीय टीम का फ्लॉप शो: इस मैच में भारत की हार का एक बड़ा कारण भारतीय बल्लेबाजों का न चल पाना रहा. खासकर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने टीम को हार के मुंह में धखेला है. वहीं इस बात को भी अनदेंखा नहीं किया जा सकता की जहां ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर कहर बरपा रहे थे वहीं भारतीय गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

19 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

25 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

30 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago