Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CM Omar Abdullah Met PM Modi: पहलगाम हमले के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ा दिया है. अब सभी डाक सेवाएं पाकिस्तान के साथ बंद कर दी गई हैं. इसके अलावा अटारी-वाघा सीमा बंद कर दी गई है.

PM Modi

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से की मुलाकात.

CM Omar Abdullah Met PM Modi: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से उनके आवास पर मुलाकात की. यह मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे. यह मुलाकात केंद्र शासित प्रदेश में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और उमर अब्दुल्ला के बीच पहली बैठक थी. इस भीषण हमले में आतंकियों ने पीड़ितों को धर्म के आधार पर अलग किया और फिर निर्दयता से गोलियों से भून दिया. यह घटना पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में हुई थी.

PM Modi के आवास पर हुई बैठक

प्रधानमंत्री आवास पर हुई यह बैठक करीब 30 मिनट चली. सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की.

PM Modi ने सेना को दी खुली छूट

हालांकि बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस कायराना हमले के पीछे जो भी लोग हैं, चाहे वे आतंकवादी हों, उनके हैंडलर हों या उन्हें समर्थन देने वाले, उन्हें जमीन के आखिरी छोर तक ढूंढकर सजा दी जाएगी. प्रधानमंत्री (PM Modi) ने देश की सेना को “ऑपरेशनल फ्री हैंड” दे दिया है, ताकि वह इस हमले का माकूल जवाब दे सके. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ 40 मिनट लंबी बैठक की थी. इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने देश की सैन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी थी.

भारत ने उठाए सख्त कदम

भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ा दिया है. अब सभी डाक सेवाएं पाकिस्तान के साथ बंद कर दी गई हैं. इसके अलावा अटारी-वाघा सीमा बंद कर दी गई है, सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया है और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने एंथनी अल्बनीज को दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई, बोले- भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने सेना को पहलगाम हमले के गुनहगारों के खिलाफ “पूर्ण बल” के इस्तेमाल की अनुमति दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism