Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया की सबसे बड़ी इंटर्नशिप योजना के पहले बैच से रूबरू हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना दुनिया की सबसे बड़ी इंटरशिप योजना है। इसके तहत मध्यप्रदेश के अलग-अलग विभागों में युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर दिया।

CM shivraj singh chouhan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्यारे भांजे, भांजियों बोलते ही युवाओं के जोश से पूरा पंडाल गूँज उठा। युवाओं ने भी थैंक्यू मामाजी कहकर,अपने प्रिय मामा के स्नेह का जवाब दिया। इसके बाद शिवराज भी खुद को नहीं रोक सके बोले-मैं आप सबको बहुत प्यार करता हूँ, आई लव यू। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जनसेवा के जज़्बे से आने वाली पीढ़ी को इंटर्नशिप योजना के ज़ज़्बे से जोड़ा है।

मध्यप्रदेश देश में ऐसा पहला राज्य बन गया जिसमे मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र सरकारी दफ्तरों में रखे गए हैं। इस योजना के पहले बैच से शुक्रवार को मुख्यमंत्री रूबरू हुए। उत्साह से भरे युवाओं के साथ शिवराज भी उत्साह से भरे दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे भांजे, भांजियों आपने सरकारी योजनाओं और जनता के बीच सेतु का काम किया है। आप सच्चे जनसेवक हो। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि आप सरकार की आँख, नाक और कान हो।

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना दुनिया की सबसे बड़ी इंटरशिप योजना है। इसके तहत मध्यप्रदेश के अलग-अलग विभागों में युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर दिया। ये युवा प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसके दूसरे बैच की भी शुरुवात हो गई है। मुख्यमंत्री ने जैसे ही कहा लाडले भांजे और भांजियों युवाओं ने एक स्वर में हाथ उठाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा आपको कैसा लगा मेरे साथ काम करके। युवाओं ने थैंक्यू मामाजी कहकर पूरे पंडाल को गूंजा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री भी खुद को रोक नहीं सके वे बोले -मैं आप सब युवाओं से बेहदप्यार करता हूँ… आई लव यू।

इस योजना के तहत युवाओं ने न सिर्फ अपने कौशल को बढ़ाया बल्कि उन्हें आठ हजार का स्टायपेंड भी मिला। ये युवा फिर से मुख्यमंत्री की इस योजना में काम करने को बेताब दिखे।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital