देश

UP: CM योगी की शिवपाल यादव को नसीहत, बोले- मैं फिर से कहता हूं ‘चाचा आप अपना रास्ता बदल लो’ ये आपके साथ न्याय नहीं करेंगे

Vidhan Sabha Monsoon Session: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र चल रहा है. इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच में जमकर वार-पलटवार किया जा रहा है. शुक्रवार को एक तरफ नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को महंगाई, अवारा पशुओं, मंडी और दूध के बंद प्लांटों को लेकर जमकर घेरा. वहीं जब सीएम योगी आदित्यनाथ की बारी आई तो उन्होंने कहा कि आप लोग किसानों और गरीबों के दुख को नहीं समझेंगे. इसके अलावा सीएम ने यूपी की राजनीति में नया दांव चलते हुए चाचा शिवपाल यादव की तारीफ कर अखिलेश यादव पर निशाना साध दिया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में आपके साथ (शिवपाल) हमेशा अन्याय हुआ है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि ‘शिवपाल जी’ को सपा में सत्ता का पापड़ बेलना पड़ा है, उनके साथ हमारी सहानुभुति है. आपके साथ अन्याय हुआ है, हम जानते हैं. उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग आपकी कीमत को नहीं समझेंगे और आपके साथ न्याय नहीं करेंगे.

चाचा शिवपाल को दी नसीहत

सदन में सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में शिवपाल यादव को नसीहत देते हुए कहा, “मैं तो फिर से कहता हूं “चाचू आप अपना रास्ता बदल लो”. ये आपके साथ न्याय नहीं करेंगे, जब भी आपका नंबर आता है. आपको हटा दिया जाता है. आपके संघर्ष को कोई भी ध्यान में नहीं रखता है.”  इसके बाद सीएम योगी ने अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अभी आप लोगों के पास समय है तो कुछ सीख लेना चाहिए. शिवपाल की ओर इशारा करते हुए सीएम योगी ने कहा इन्हें कुछ सिखाइए.

यह भी पढ़ें- “मणिपुर में लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री संसद में चुटकुले सुना रहे थे”, संसद में PM मोदी के भाषण पर राहुल गांधी का तंज

अखिलेश यादव कई मुद्दों पर घेरा

वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, “ये (भाजपा सरकार) चाल, चरित्र और चेहरे से पहचान बनाने का दावा करते थे और आज नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और महंगाई से पहचान बना ली है. एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था किसानों की मदद के बिना और कृषि क्षेत्र में सुधार के बिना कैसे संभव है?

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago