Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए माफिया और अपराधियों की तुलना ‘रक्तबीज’ से की.

UP Project Praveen Financial Literacy Training

UP Project Praveen Financial Literacy Training

शारदीय नवरात्रि की पावन महासप्तमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर करते हुए सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया, दंगाई और अपराधी ‘रक्तबीज’ की तरह फैल चुके थे, जिनके आतंक ने बहन-बेटियों की सुरक्षा और स्वावलंबन के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया था. लेकिन पिछले 9.5 वर्षों में डबल इंजन सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने इन तमाम आसुरी शक्तियों का पूरी तरह दमन कर दिया है.

5 मिनट रह गया पुलिस रिस्पॉन्स टाइम

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बात करते हुए बताया कि पिछली सरकारों के मुकाबले आज यूपी पुलिस कितनी तेजी से काम कर रही है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2016 में जहां किसी आपात स्थिति में पुलिस के पहुंचने का औसत समय (Response Time) 65 मिनट हुआ करता था, वह घटकर अब मात्र 5 मिनट रह गया है. यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में अपराधियों के मन में कानून का डर और आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव कितना मजबूत हुआ है.

 

सेफ सिटी प्रोजेक्ट से बदली महिलाओं की तकदीर

सीएम योगी ने कहा कि सरकार की ‘मिशन शक्ति’, इंटीग्रेटेड 1090 हेल्पलाइन, महिला बीट पुलिसिंग और सेफ सिटी जैसी योजनाओं ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को घर की चौखट से लेकर बाहर सड़क, स्कूल और कार्यस्थलों तक पूरी सुरक्षा प्रदान की है. इसी मजबूत सुरक्षा चक्र का नतीजा है कि आज प्रदेश की महिलाएं बिना किसी डर के रात की नाइट शिफ्ट में भी काम कर पा रही हैं और सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

नारी शक्ति बन रही यूपी की सबसे बड़ी ‘अर्थशक्ति’

सुरक्षा और कानून के राज ने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को भी पंख लगा दिए हैं. सीएम योगी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में महिला श्रम बल की भागीदारी जो पहले मात्र 12 प्रतिशत थी, वह अब बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है. कृषि, उद्योग, सेवा और उद्यमिता के क्षेत्रों में नारी शक्ति की यह बढ़ती भागीदारी आज प्रदेश की जीएसडीपी (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital