Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मकोका मामले में कथित आरोपी और आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बालियान को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बालियान को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है.

मकोका मामले में कथित आरोपी और आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बालियान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने अंतरिम जमानत दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान बाल्यान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कोर्ट को बताया कि बाल्यान को मुख्य रूप से सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज एक बयान के आधार पर आरोपी बनाया गया है.

उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि बाल्यान के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज है, लेकिन उसमें उनका नाम नही है. उनका नाम बाद में एफआईआर में जोड़ा गया. याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि नरेश बाल्यान खुद गैंगस्टर कपिल सांगवान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं. इन धमकियों के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई थी. दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया था. कपिल सांगवान फिलहाल फरार है और दिल्ली पुलिस के अनुसार भारत से बाहर है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप

बालियान मामले में प्राथमिकी मोहन गार्डन में दर्ज की गई थी. वहीं पुलिस ने इस मामले के दो आरोपी रोहित उर्फ अन्ना एवं सचिन चिकारा के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है. दोनों पर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के संगठित अपराध सिंडिकेट से जुड़े होने का आरोप है. इससे पहले रितिक पीटर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था. पूरक आरोप पत्र मकोका की धाराओं के तहत दाखिल किया गया है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश डॉक्टर विशाल गोगने ने यह गैर जमानती वारंट जारी किया है. बता दें कि बालियान और विदेश में रह रहे गैंगेस्टर कपिल सांगवान में बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ था. जिसके बाद बालियान को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि बातचीत में व्यापारियों से जबरन वसूली का जिक्र है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं.

कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism