Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM योगी बौद्ध धर्म के अनुयाइयों से होंगे मुखातिब,नोएडा में अभिधम्म सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

CM योगी का एलान, हर गांव में ओपन एयर जिम

CM योगी का बड़ा प्लान, हर गांव में ओपन एयर जिम

नोएडा- उतर-प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा के दौरे पर आएंगे. उनके आगमन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं.  सीएम योगी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) यूनिवर्सिटी में  आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी के साथ बुद्ध धर्म के अनुयायी भी आ सकते हैं.

20 देशों के बौद्ध धर्म अनुयायी शामिल होंगे

राज्य सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार 9 अक्टूबर को नोएडा के GBU में होने वाले अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म सम्मेलन में 20 देशों के बौद्द धर्म के अनुयायी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में इन सभी देशों कोे राजदूत कार्यक्रम में अपने विचार रखेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल 2017 में पहली बार विदेश यात्रा भी बुद्ध धर्म के अनुयायी म्यामांर से  ही की थी. तब योगी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे.

क्या है अभिधम्म दिवस ?

अभिधम्म दिवस  बौद्ध भिक्षुओं के लिए तीन महीने की वर्षा वापसी  है, जिसके दौरान वो एक ही जगह पर रहकर प्रभु से प्रार्थना करते हैं. यह खास दिन उन देशों में मनाया जाता है, जहां बौद्ध धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में रहते हैं. भारत में बौद्ध धर्म के अनुयाइयों की बड़ी आबादी है. मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन भगवान बुद्ध स्वर्ग से पृथ्वी पर वापस आए थे.  देश में भगवान बुद्ध के नाम पर देश में एकमात्र  यूनिवर्सिटी नोएडा  (गौतमबुद्ध नगर) में है.  इस प्रदेश के अलावा भी देश में कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं, जहां बुद्ध स्टडीज की पढ़ाई कराई जाती है. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि विदेश में पढ़ाई करने वाले स्टडेंट का रुची गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को लेकर बहुत ज्यादा है. एक रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में ऐसे 15 देश हैं जहां से छात्र-छात्राएं हर साल बौद्ध स्टडीज के लिए भारत के (जीबीयू) यूनिवर्सिटी में दाखिला लेते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital