Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना से परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा- सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में जिले की पंचायत क्षेत्रों के 25 हजार 412 हितग्राहियों को भूखंड आवंटित करेंगे.

shivraj singh chouhan

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)

​मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 25 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को आवास के लिए एक साथ नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित करना राज्य सरकार का क्रांतिकारी कदम है। इससे इन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और स्वयं के आवास के लिए भूमि का अधिकार मिलने से परिवारों का आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा. सिंगरौली से ही रीवा संभाग के चार जिलों के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी. साथ ही सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज, माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) एवं चकारिया का शिलान्यास भी होगा.

मुख्यमंत्री चौहान सिंगरौली जिले में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे. मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, खनिज साधन तथा श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे. सिंगरौली कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए.

​सीएम चौहान ने कहा कि सिंगरौली जिले में हो रहे आयोजन से जिले की सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को जोड़े और जिलों को मिल रही सौगातों के संबंध में उनसे संवाद भी स्थापित करें. सिंगरौली में होने वालाआयोजन अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ उत्साह और आनंद के वातावरण में हों.

​उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में जिले की पंचायत क्षेत्रों के 25 हजार 412 हितग्राहियों को भूखंड आवंटित करेंगे. योजना में जिन गरीब परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं हैं और स्वयं की भूमि भी नहीं है ऐसे प्रत्येक परिवार को शासन द्वारा 60 वर्ग मीटर का नि:शुल्क भूखंड आवंटित किया जाएगा. जिले में 421 एकड़ रकबे में हितग्राहियों को नि:शुल्क भूखण्ड आवंटित होंगे.

​मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में सिंगरौली से ही रीवा संभाग के सिंगरौली सहित सीधी-सतना और रीवा जिले के 6 लाख 78 हजार 408 किसानों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे.

​सीएम चौहान 248 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सिंगरौली शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, 60 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से बनने वाले माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और 33 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल हिर्रवाह (बैढ़न) तथा 31 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल चकरिया का शिलान्यास भी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital