Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्‍ली में ठंड का सितम जारी, 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तापमान, वायु प्रदूषण में आई कमी

दिल्ली में गुरुवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. शीतलहर के चलते दिल्‍ली में मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है.

Weather

दिल्ली में ठंड का सितम जारी.

दिल्ली में गुरुवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. शीतलहर के चलते दिल्‍ली में मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार गुरुवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बता दें कि मौसम विभाग ने दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा

पिछले कुछ दिनों की तुलना में सुबह 5.30 बजे दर्ज किया गया तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. आईएमडी गुरुवार को शहर में घने कोहरे का अनुमान लगाया था. मगर शहर के विभिन्न हिस्सों से इसके विपरीत दृश्य सामने आए. जैसे-जैसे दिल्‍ली में ठंंड का प्रकोप बढ़ रहा है लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे है. लोधी रोड पर बना एक रैन बसेरा खचाखच भरा नजर आया.

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने बेघरों को आश्रय देने के लिए 235 पैगोडा टेंट बनाए है. राष्ट्रीय राजधानी में एम्स, लोधी रोड और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं.

AQI 299 रहा

राजधानी की वायु गुणवत्ता में मामूली अंतर से गिरावट आई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 299 रहा. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

रविवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण-III की कार्रवाई को रद्द कर दिया.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन

हालांकि, अधिकारियों ने रविवार को कहा कि चरण-I और चरण-II के उपाय प्रभावी रहेंगे. यह निर्णय ग्रैप पर उप-समिति द्वारा वायु गुणवत्ता डेटा और आईएमडी/आईआईटीएम पूर्वानुमानों की समीक्षा के बाद लिया गया है, जिसमें एक्यूआई स्तरों में गिरावट का रुझान देखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital