Bharat Express DD Free Dish

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला में सांप्रदायिक तनाव, कई दुकानों में आग लगाई गई…पुलिस बल तैनात

घटना को लेकर एसपी और चांडिल डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाया जा सके.

प्रतिकात्मक फोटो.

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में शनिवार (26 अप्रैल) को सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. दरअसल, एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के द्वारा भगा ले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने झिमड़ी बाजार में कुछ दुकानों में आग लगा दी. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल पर हमला किया गया, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने फायरिंग की.

घटना को लेकर एसपी और चांडिल डीएसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाया जा सके. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नीमडीह सीओ और वीडीओ जैसे प्रशासनिक अधिकारी झिमड़ी गांव पहुंच गए हैं. वहीं प्रशासन की ओर से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: माछिल में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest