Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP Election: रूठे नेताओं को मनाने में जुटी पार्टियां, टिकट न मिलने से बागी हुए पूर्व विधायक के पैर छूते दिखे कांग्रेस उम्मीदवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बिठाकर जीत की रणनीति बनाने में जुटी हुई है. पार्टी में उठ रहे बगावती सुरों को शांत करने का भी भरसक प्रयास किया जा रहा है.

बागी नेता के पैर छूते दिखे कांग्रेस प्रत्याशी

बागी नेता के पैर छूते दिखे कांग्रेस प्रत्याशी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बिठाकर जीत की रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं. पार्टी में उठ रहे बगावती सुरों को शांत करने का भी भरसक प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में नेताओं के मान-मनोव्वल का सिलसिला चल रहा है. इसी कड़ी में भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नरेंश ज्ञानचंदानी पूर्व एमएलए जितेंद्र डागा से मिलने पहुंचे. जितेंद्र डागा उस समय चौंक गए, जब अचानक से नरेंश ज्ञानचंदानी उनके पैर पकड़ने लगे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

जितेंद्र डागा को अपने पाले में करना चाहती है BJP

जितेंद्र डागा के पैर पकड़ रहे ज्ञानचंदानी को कई बार उन्होंने हटाने की कोशिश की, लेकिन नरेश मानने को तैयार नहीं थे. इससे पहले बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा भी जितेंद्र डागा से मिलने पहुंचे थे. डागा को बीजेपी में शामिल कराने के लिए रामेश्वर शर्मा भी कोशिश कर रहे हैं. बताया जाता है कि डागा इस क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं. वो इस सीट से विधायक भी रह चुके हैं. कांग्रेस ने डागा को टिकट न देकर नरेश को उम्मीदवार बना दिया है. जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया है.

भक्ति तिवारी को सिंधिया ने ज्वॉइन कराई थी भाजपा

बता दें कि नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सपा प्रत्याशी भक्ति तिवारी को बीजेपी में शामिल करा लिया था. भक्ति तिवारी सिंधिया के करीबी समर्थकों में शामिल हैं. वह 2020 में सिंधिया के साथ बीजेपी में आ गए थे, लेकिन जब इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे सपा में शामिल हो गए थे. सपा ने उन्हें खरगापुर से प्रत्याशी बनाया था.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Scam: “बीजेपी के इशारे पर भेजा गया नोटिस”, सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को दिया समन का जवाब

17 नवंबर को राज्य में होगा मतदान

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को मतदान होंगे. एक चरण में मतदान कराए जाने का ऐलान चुनाव आयोग ने किया है. 3 दिसंबर को मतों की गणना कराई जाएगी. सूबे में 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता वोट करेंगे. जिसमें 2.88 करोड़ पुरुष और 2.72 करोड़ महिला मतदाता हैं. इनमें ऐसे मतदाताओं की तादाद 22.36 लाख है जो पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital