देश

Congress Election Planning: कांग्रेस ने शुरू की चुनावी प्लानिंग, 2024 के लिए तय हुआ पार्टी का एजेंडा

Congress Election Planning: 19 दिसंबर 2023 को विपक्षी महागठबंधन की बैठक हुई थी. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें पीएम फेस से लेकर सीट शेयरिंग भी शामिल है. इसी बीच आज कांग्रेस की कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई है. इसमें अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्य दलों साथ मिलकर आगे बढ़ने की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है. कमेटी की बैठक के साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है. बता दें कि इसकी अध्यक्षता प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे थे. साथ ही कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कार्य समिति के विभिन्न सदस्य भी शामिल हुए.

बता दें कि वर्किंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि 18वीं लोक सभा के चुनाव हमारे सामने खड़े हैं. इसी संबंध में 19 दिसंबर 2023 को INDIA गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई. हम कई दिशाओं में आगे बढ़े हैं. हमें समान विचारों वाले साथियों के साथ समन्वय बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करनी है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी समर में जवाब दिया जा सके.

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: बीजेपी ने फिर चौंकाया, चुनाव जीत पहली बार विधायक बने किरण देव सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

इंडिया बैठक को लेकर कही ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष की बात करें तो उन्होंने इस बैठक के दौरान कहा कि हमने पांच सदस्य वाली एक राष्ट्रीय गठबंधन गठित की है, जो अन्य दलों के साथ गठबंधन की रूप-रेखा तय करेगी. लोक सभा की तैयारियों के मद्देनजर लगभग 24 राज्यों के साथ समीक्षा बैठक हो चुकी है. हम लोक सभा सीटों पर जल्द ही को-ऑडिनेटर भी नियुक्त करेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में हम विशाल रैली करने जा रहे हैं. वहां से एक नया संदेश जाएगा. रैली ऐतिहासिक होगी, मैं ऐसी कामना करता हूं.

यह भी पढ़ें-Parliament Security: संसद सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, अब CISF को मिलेगा सुरक्षा का जिम्मा

मोदी सरकार पर बोला हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि इसी के साथ पार्टी ने अपनी लड़ाई को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर से जनता से उनका योगदान लेने के लिए उनके दरवाजे पर दस्तक दी है और डोनेट फॉर देश क्राउड फंडिंग के प्रोग्राम की शुरुआत की है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोला.

यह भी पढ़ें-Rampur News: अब कोर्ट में पेश होने के अलावा जया प्रदा के पास नहीं बचा कोई विकल्प… अदालत ने की सख्त टिप्पणी

उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि बीजेपी बिना चर्चा-बहस के अहम विधेयकों को मनमाने ढंग से पास कराने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है. संसद को सत्ता पक्ष के प्लेटफार्म के रूप में बदलने का षड्यंत्र चल रहा है. उन्होंने कहा कि संसद सत्र में विपक्ष ने पूरा सहयोग दिया, पर 13 दिसंबर 2023 को संसद में हुई घटना के बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री का बयान देने और इस मुद्दे पर दोनों सदनों में व्यापक चर्चा की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago