लाइफस्टाइल

क्या बादाम भिगोने के बाद छिलका हटाकर खाना चाहिए? जानिए सही तरीका

Almonds Benefits:ये तो सभी जानते हैं बादाम सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. लेकिन, कहा जाता है कि अगर बादाम को रात को भिगो दें और फिर सुबह खाएं तो इसका ज्यादा फायदा होता है. वहीं, कई लोग कहते हैं कि बादाम को बीना छीले ही खाना चाहिए. ऐसे में आप भी कंफ्यूज रहते होंगे कि आखिर बादाम को किस तरीके खाना चाहिए ताकि बादाम का असर ज्यादा हो. इसलिए, आज हम जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर किस तरह से बादाम का सेवन करना ठीक होता है? अगर आपने अपनी डाइट में बादाम को शामिल कर रखा है तो यह काफी अच्छी बात है. लेकिन, आज ये भी जान लीजिए कि आखिर इसे खाने का सही तरीका क्या है. साथ ही जानेंगे बादाम को भिगोकर खाने के लिए क्यों कहा जाता है और इसके क्या कारण हैं.

बादाम भिगोकर खाने के फायदे?

बादाम में सेहतमंद फैटी एसिड, विशेष रूप से मोनोअंसैच्युरेटेड और पॉलीअंसैच्युरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो ह्रदय के लिए अच्छे होते हैं

ब्लड शुगर को नियंत्रित करना

बादाम में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है

उचित पोषण

बादाम विटामिन E, मैग्नीशियम, और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल्स से भरपूर होते हैं

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 17: OTT के इन कंटेस्टेंट ने बिग बॉस 17 के ऑफर को ठुकराया, जानें क्या है वजह

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना

बादाम में स्टेरॉल्स और फाइबर होते हैं जो बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं

एंटीऑक्सीडेंट स्रोत

विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त रेडिकल्स से बचाव करता है

मास्टिक और त्वचा के लिए

बादाम तेल का उपयोग त्वचा के लिए मॉइस्चराइज़र के रूप में होता है, और यह त्वचा को नरम और मुलायम बनाए रखता है

किस तरह खाने चाहिए बादाम

अगर बादाम को भिगोकर खाया जाए तो इसमें पोषक तत्व की मात्रा और विटामिन काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, बादाम को भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें भी खास बात ये है कि बादाम को सिर्फ भिगोने से ही काम पूरा नहीं होता है, इसका सेवन करते समय इसका छिलका हटाकर खाना चाहिए. दरअसल, बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है. बादाम को भिगोने से छिलका उतारना आसान हो जाता है, जिससे मेवे सभी पोषक तत्व आसानी से छोड़ देते हैं.

बादाम भिगोने का क्या है सही तरीका?

बादाम भिगोने का सबसे सही तरीका ये है कि एक पानी का कप लीजिए और पानी इतना होना चाहिए कि बादाम उसमें भीग जाए. इसके बाद कप को ढक दें और बादाम को 6 से आठ घंटे के लिए भिगने दें. अगले दिन पानी को निकाल लें और उसके छिलकों को भी हटा लें और उन्हें उसी वक्त का लें. कई लोग इसे प्लास्टिक के डिब्बे में रख लेते हैं और अगले एक दो दिन में खाते हैं, लेकिन इस फ्रेश खाना ज्यादा बेहतर है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago