देश

Shri Kalki Dham Shilanyas: PM मोदी से मिले ‘श्री कल्कि धाम’ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, तस्वीर वायरल होने पर विपक्षी दलों के नेता भौचक

Shri Kalki Dham Shilanyas: उत्तर प्रदेश में सम्भल जिला स्थित श्री कल्कि धाम ऐंचोड़ा-कंबोह में आगामी 19 फ़रवरी को “श्री कल्कि धाम” का शिलान्यास समारोह होगा. उस शिलान्यास समारोह के लिए पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमं​त्रित किया है. आचार्य ने पीएम मोदी से मिलकर निमंत्रण पत्र सौंपा. जिसके बाद उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं.

बता दें​ कि आचार्य प्रमोद कृष्णम राजनीति में भी हैं, वे देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता हैं. वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलते रहे हैं. हालांकि, उनकी बातें कांग्रेस पार्टी में एक धड़े के गले नहीं उतरतीं. आचार्य प्रमोद कृष्णम खुलकर सनातन संस्कृति के पक्ष में बोलते हैं..वे राम मंदिर उद्घाटन के दरम्यान कांग्रेस द्वारा निमंत्रण ठुकराए जाने के खिलाफ थे.

अब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को 19 फ़रवरी को आयोजित “श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. उन्होंने पीएम मोदी से भेंट कर उन्हें साधुवाद दिया. उसके बाद उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी के साथ वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा— “मुझे आज श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मेरे इस पवित्र भाव को स्वीकार करने के लिये उनका हार्दिक आभार और साधुवाद.”

पीएम मोदी ने स्वीकार किया न्यौता

“श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किए जाने पर पीएम मोदी ने पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा— “आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. निमंत्रण के लिए आपका हृदय से आभार.” पीएम मोदी के ट्वीट के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं और भाजपा विरोधियों के ट्वीट्स आने लगे. बहुत से विपक्षी और पीएम मोदी के विरोधी इस मुलाकात से खफा नजर आ रहे हैं.

य​ह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

21 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

35 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago