सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद शोकाकुल लोग. (इनसेट में BJP नेता राजेंद्र राठौड़)
Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद राजस्थान में राजपूत समाज शोकाकुल है. राजपूत समाज ने बुधवार को राजस्थान बंद का आह्वान किया है, जिसका व्यापारी वर्ग ने समर्थन किया है. हत्या की वारदात पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की ओर से दुख व्यक्त किया गया. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी शोक जताया.
पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा- ”श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या घोर निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है. ईश्वर उनकी दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान और शोक संतप्त परिजनों संबल प्रदान करे.” वहीं, राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, “यह बहुत गंभीर मामला है. अब समय आ गया है कि पुलिस तुरंत ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर करे. सुखदेव ने जिन अधिकारियों से सुरक्षा मांगी थी, उनके खिलाफ सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए.”
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उनके घर पर ही की गोलियां मारकर की गई. 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं और फिर वहां से भाग निकले. गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मेट्रो मास हॉस्पिटल के सामने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत राजपूत समाज के कई नेता जैसे- राजेंद्र गुड़ा, महिपाल सिंह मकराना, राजपूत सभा भवन अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, विधायक मनोज न्यांगली, मंजीत पाल सिंह सॉवराद , अजीत सिंह मामडोली , राधेश्याम तंवर आदि धरने पर बैठे. उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर राजस्थान बंद की घोषणा की. जिसके समर्थन में जयपुर के कई धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने राजस्थान बंद का ऐलान किया है.
यह भी पढ़िए: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला
जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. ललित सिंह सांचौरा ने मंगलवार रात को कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जयपुर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का आह्वान किया गया है. जयपुर व्यापार मंडल इसका समर्थन करता है. वहीं, ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल ने कहा- श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या होना गम्भीर घटना है. हत्यारों की पहचान कर तुरंत गिरफ़्तारी करनी चाहिए. व्यापारी वर्ग सुरक्षा को लेकर चिंतित है. सरकार जयपुर में सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम करे. उन्होंने कहा कि सर्व समाज जयपुर बंद का आह्वान कर रहा है.
— भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…