Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: “हमसे बड़ा धार्मिक आपकी पार्टी में कोई नहीं…आप खुद दया के पात्र हैं…”, कांग्रेस नेता अजय राय ने केशव प्रसाद मौर्य पर किया पलटवार, दी ये नसीहत

Sanatan Dharma Row: कांग्रेस नेता ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है और कहा है कि, आप तो खुद ही कृपा पात्र हैं, दया पात्र हैं. चुनाव हारने के बाद भी आपको बड़े नेताओं की कृपा से यहां का डिप्टी सीएम पद मिला है.

कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

UP Politics: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सनातन धर्म को लेकर बयानबाजी जारी है. कोई सनातन की आलोचना कर रहा है तो कोई खुद को सबसे बड़े सनातनी होने का दावा कर रहा है. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है और कहा है, “केशव प्रसाद मौर्य को अपनी बचकानी हरकतों से बाज आना चाहिए. उनका सूप और छलनी जैसा अहंकार ठीक नहीं है जिसमें बहत्तर छेद हैं.” आगे उन्होंने कहा, “राजनीति में मैं केशव मौर्य से बहुत वरिष्ठ हूं, जनता ने लगातार पांच बार विधायक चुन कर भेजा है, जबकि वो खुद ही बड़े नेताओं की कृपा और दया पर डिप्टी सीएम बने हैं.”

बता दें कि हाल ही में वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता अजय राय पर हमला बोलते हुए कहा था कि, “नए मुल्ले हैं, प्याज ज्यादा खा रहे है.” इसी के बाद केशव प्रसाद मौर्य पर अजय राय ने निशाना साधा है और तीखा हमला बोलेते हुए कहा है कि, “मैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से कहना चाहूंगा कि जो आरोप और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वो आपके पद की गरिमा को शोभा नहीं देता है. आपको जनता ने काम करने के लिए भेजा है, वो काम करिए.”

ये भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में बड़ा एक्शन, ASP समेत तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला

बड़े नेताओं की कृपा से बने हैं डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अजय राय ने जमकर उनको खरी-खोटी सुनाई है और अपना बयान जारी रखते हुए आगे कहा है कि, “आप तो खुद ही कृपा के पात्र हैं, दया पात्र हैं. चुनाव हारने के बाद भी आपको बड़े नेताओं की कृपा से यहां का डिप्टी सीएम पद मिला है.” इसी के साथ खुद के लिए कहा कि, हम सब लोगों ने कभी दया और कृपा की राजनीति नहीं की है. लड़कर लिया है और आगे भी लड़कर लेंगे. साथ ही सलाह दी कि, यूपी में आए दिन अपराध हो रहा है उस पर ध्यान दीजिए, उस पर काम करिए.

अपने काम पर दीजिए ध्यान

कांग्रेस नेता अजय राय ने अपना बयान जारी रखते हुए डिप्टी सीएम को सलाह दी और कहा कि, अपने काम पर ध्यान दीजिए, जनता आपसे यही चाहती है. इसी के साथ धर्म को लेकर कहा कि, “आपने धर्म की बात की है, मैं कहता हूं कि हमसे बड़ा धार्मिक न आप, न आपकी पार्टी में कोई होगा. हम सनातनी हैं, बाबा विश्वनाथ के भक्त है.” साथ ही दावा किया कि, हम सब लोग धर्म के साथ, धर्म के लिए जीते हैं. आपकी तरह दिखावटी नहीं है. इसके बाद डिप्टी सीएम पर आरोप लगाया कि, “आप लोग भोले बाबा के अर्घ्य में हाथ धोते हो और बड़ी बड़ी बातें करते हों.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital