देश

3 राज्यों की हार के बाद बोले जयराम रमेश- ‘अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करेगी, हमारा संकल्प दृढ़ है, हम लड़ेंगे…’

India Alliance Latest News: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी. आज कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने पार्टी की ओर से कहा कि चुनाव के नतीजे निराशाजनक हैं, लेकिन इनसे हम निराश नहीं हैं. पार्टी के अंदर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हार पर विश्लेषण हो रहा है.

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने दिल्ली में कहा, “मैं एक बात साफ कर देता हूं…हमारा संकल्प दृढ़ है, हम लड़ेंगे. जल्द ही हमारी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी. 6 तारीख को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA गठबंधन के घटक दलों की बैठक बुलाई है, यह एक अनौपचारिक बैठक होगी.” उन्‍होंने संसद के शीतकालीन सत्र पर भी कांग्रेस का रूख स्‍पष्‍ट किया.

संसद के शीतकालीन सत्र पर बोलते हुए जयराम रमेश ने कहा- “कांग्रेस पार्टी की ओर से हमने मांग की है कि मौजूदा आर्थिक स्थिति पर लोकसभा और राज्यसभा में एक चर्चा होनी चाहिए…हम उम्मीद करते हैं कि सरकार अपनी मंजूरी देगी और जल्द ही दोनों सदनों में मौजूदा आर्थिक स्थिति पर कुछ समय तक चर्चा होगी” उन्‍होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति स्थिति, मौजूदा राजनैतिक स्थिति, खासतौर पर सीमाओं को लेकर, विदेश नीति को लेकर जो चुनौतियां और परिस्थितियां हैं उस पर हम चर्चा करना चाहते हैं.”

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “मोदी सरकार जो बिल लेकर आई है, उस पर समय निर्धारित कर कांग्रेस अपनी बात रखेगी.” दिल्ली में प्रमोद तिवारी कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A. अलायंस पर बोले कि सभी सदस्‍य दलों की जल्‍द बैठक होगी. उन्‍होंने कहा- “चुनावों के बाद भी I.N.D.I.A. गठबंधन में कोई नाराज़ नहीं है.”

यह भी पढ़िए: PM मोदी ने सिंधुदुर्ग में किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, बोले- नौसेना में बढ़ाएंगे नारी शक्ति

राज्यसभा में अब कल सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगी कार्यवाही

आज संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राज्यसभा मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. सत्र के दौरान विपक्षी नेताओं ने हो-हल्‍ला मचाया. विपक्षी सांसदों ने खूब बैनर भी लहराए. इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि सदन में प्लेकार्ड्स नहीं ला सकते. सदन नियमों के मुताबिक ही चलेगा. पीएम मोदी ने तंज कसा- पराजय का गुस्सा सदन में न निकालें.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

4 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

9 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

15 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

45 minutes ago