देश

Indian Navy Day: PM मोदी ने सिंधुदुर्ग में किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, बोले- नौसेना में बढ़ाएंगे नारी शक्ति

PM Modi Sindhudurg Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नौसेना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुँचे. यहाँ से वह मेधा के राजकोट किले गए. जहां उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया. यह प्रतिमा इंडियन नेवी की तरफ से सिंधुदुर्ग जिले में स्थापित की गई. अनावरण के दौरान पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और फिर दोनों हाथ जोड़कर उन्हें नमन किया. इसके बाद वह सिंधुदुर्ग के तारकर्ली बीच भी गए. वहाँ उन्‍होंने इंडियन नेवी के कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडनवीस भी मौजूद रहे. पीएम मोदी ने वहां संबोधन दिया.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नौसेना को बधाई देते हुए कहा, “4 दिसंबर का ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है. आपके लिए ही कहा गया है कि… चलो नई मिसाल हो, बढ़ो नया कमाल हो, झुको नहीं, रुको नहीं, बढ़े चलो, बढ़े चलो.” उन्होंने कहा, “अपनी विरासत पर गर्व करने की भावना के साथ मुझे एक और घोषणा करते हुए गौरव हो रहा है. भारतीय नौसेना अब अपने रैंक्स का नामकरण भारतीय परंपराओं के अनुरूप करने जा रही है. हम सशस्त्र बलों में अपनी नारीशक्ति की संख्या बढ़ाने पर भी जो दे रहे हैं.”

पीएम मोदी बोले कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर भारत औपनिवेशिक विचारों को खत्म कर रहा है. उन्होंने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में कहा, “ये भारत के इतिहास का वो कालखंड है जो सिर्फ 5-10 साल का नहीं, बल्कि आने वाली सदियों का भविष्य लिखने वाला है. 10 वर्ष से भी कम के कालखंड में भारत, दुनिया में 10वें नंबर की आर्थिक ताकत से बढ़कर 5वें नंबर पर पहुँच गया है. अब तीसरे नंबर की आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है.”

फोटो— प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग के तारकरली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, विमानों और विशेष बलों के परिचालन प्रदर्शन देखा.

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में कहा, “आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है. भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है. ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस 2023 समारोह में कहा, “…छत्रपति शिवाजी महाराज हों या उनके द्वारा प्रशस्त किए गए मार्ग पर आगे बढ़ रहे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों में नौसेना पर ध्यान देते हुए अपने राष्ट्र और समाज को सुरक्षित रखने का प्रयास देखा जा सकता है. महज़ एक दशक पहले तक ये माना जाता था कि देश जो भी धमकियां झेल रहा है वह सिर्फ भूमि आधारित है. नौसेना का इतना महत्व नहीं समझा जाता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जब आए तो उन्होंने इस सीमित सोच से ऊपर उठकर नौसेना पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

4 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

15 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

34 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

56 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago