कांग्रेस (Congress) ने आज से पूरे देश में वोट चोरी के मुद्दे पर एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है. यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा और पार्टी ने 20 करोड़ हस्ताक्षरों का लक्ष्य रखा है. कांग्रेस (Congress) का कहना है कि वोट चोरी से लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है और अब जनता की आवाज को दबाया जा रहा है.
पार्टी का क्या आरोप है?
पार्टी का आरोप है कि लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं, डुप्लिकेट एंट्री की जा रही है, कुछ समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है और असली मतदाताओं को चुप कराया जा रहा है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस (Congress) ने इस अभियान को चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग से जोड़ा है. पार्टी ने पांच अहम मांगें रखी हैं.
कांग्रेस निकाली थी वोटर अधिकार यात्रा
इससे पहले कांग्रेस ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली थी जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 16 दिनों में 20 जिलों की यात्रा की थी. यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई और एक सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ खत्म हुई. राहुल गांधी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई बताया है.
इसे भी पढ़ें-पंजाब बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में टेका मत्था, नवजोत कौर ने सरकार पर उठाए सवाल
कांग्रेस का क्या कहना है?
कांग्रेस का कहना है कि SIR प्रक्रिया के तहत लाखों नामों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है जो वोट चोरी का जरिया बन सकता है. इस मुद्दे पर पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है जिसमें 65 लाख नामों की प्रारंभिक सूची पर रोक लगाने की मांग की गई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

